{"_id":"67f5402a9d38ebf0860b1235","slug":"married-woman-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-along-with-two-children-chaos-in-the-area-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विवाहिता ने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, क्षेत्र में कोहराम, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विवाहिता ने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, क्षेत्र में कोहराम, पुलिस कर रही जांच
Tue, 08 Apr 2025 08:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 08 Apr 2025 08:56 PM IST
सार
चौखंडी रेलवे स्टेशन पर विवाहिता ने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी और तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जंसा थाना क्षेत्र के उत्तर रेलवे के चौखंडी स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मंगलवार दोपहर बाद महाकाल एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक विवाहिता ने अपनी जान दे दी। एक साथ तीन मौतों से क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जंसा पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता जा रहा है कि थाना क्षेत्र के भदया (हाथी) गांव निवासी अंगद पटेल की पुत्री मीनू 30 वर्ष की शादी बीते 7 वर्ष पूर्व जंसा के ही हरसोस गांव विकास पटेल के साथ हुई थी। जिससे दो पुत्र विपुल 4 वर्ष विप्लव 6वर्ष थे। विकास सूरत में रहकर किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
उसके दिमाग में यह बात कहीं से आ गया की पत्नी का संबंध किसी दूसरे पुरुष से चल रहा है।आरोप है कि इसे लेकर वह अक्सर मोबाइल से पत्नी को परेशान किया करता था और भरण पोषण के लिए कोई मदद नहीं करता था साथ ही परिवार के अन्य लोग भी उसकी पत्नी को प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार हद तो तब हो गई जब परिवार के अन्य सदस्य उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिए थे। जिससे परेशान होकर वह जंसा थाने पहुंची और महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत किया लेकिन पुलिस ने कार्यवाही की बात कर उसे घर वापस भेज दिया।
घर पहुंचने पर परिजन उसके कमरे पर ताला लगाकर उसे घर में नहीं घुसने दिए इसकी सूचना जब वह अपने पति विकास को दी तो वह भी मदद करने से इनकार कर दिया। इस बीच सूचना पर मायके के लोग जब वहां पहुंचे तो आरोप है कि ससुराल वाले गाली देकर भगा दिए जिसके चलते मजबूरन विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
इस मामले में पुलिस मृतका के भाई कमलेश की तहरीर पर सास सुदामा ससुर लोदी जेठान रेशमा पति विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी हुई है।