फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur 7 Lekhpals suspended FIR against 5 contract workers CDO steno transferred and notice to 5 Tehsildars

गाजीपुर में डीएम की बड़ी कार्रवाई: 10 लेखपाल सस्पेंड, सीडीओ के स्टेनो का तबादला; दर्ज हुई थीं 14 शिकायतें

Wed, 09 Apr 2025 10:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Apr 2025 10:35 AM IST
सार

Ghazipur News : गाजीपुर जिले में डीएम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। सात लेखपाल सस्पेंड किए गए हैं, तो पांच संविदा कर्मी पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं सीडीओ के स्टेनो का तबादला करते हुए पांच तहसीलदार को नोटिस जारी किया गया। 

विज्ञापन
Ghazipur 7 Lekhpals suspended FIR against 5 contract workers CDO steno transferred and notice to 5 Tehsildars
डीएम आर्यका अखौरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आय और निवास प्रमाणपत्र फर्जी बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मामले में अब तक 10 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। वहीं, सीडीओ के स्टेनो को हटाकर जमानिया तहसील से संबद्ध कर दिया है, जबकि उनकी जगह पर डीडीओ ऑफिस के बाबू को तैनात किया गया है। इसी तरह जमानिया की एसडीएम के पास से डीपीओ के अतिरिक्ति चार्ज को हटा लिया गया है।

विज्ञापन


जिले में आंगनबाड़ी भर्ती के दौरान लगाए गए आय और निवास प्रमाणपत्र के फर्जी होने को लेकर 14 शिकायतें आई। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य की ओर से कराई गई जांच में सभी शिकायतें सही मिलीं। शिकायतों में 13 अपात्र बीपीएल श्रेणी का आय प्रमाणपत्र लगाए पाए गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ballia News: पूर्व मंत्री से पांच लाख की धोखाधड़ी करने वाले शिक्षक के खिलाफ FIR, तीन साल पहले लिए थे रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सीडीओ के स्टेनो राधेश्याम यादव की बेटी और चौकड़ी निवासी पूजा का आय प्रमाणपत्र भी बीपीएल श्रेणी का मिला, जबकि उनके पति अजीत कुमार सरकारी शिक्षक हैं। इसी तरह लेखपाल, जवान, पुलिस के सिपाही, शिक्षक, रेलवे कर्मचारी, ग्राम प्रधान, कोटेदार तक की पत्नियों को इसी तरह का फर्जीवाड़ा कराकर नियुक्ति पत्र थमा दिया गया है। 


इसे भी पढ़ें; UP News: भागते हुए कचहरी पुलिस चौकी में घुसी महिला, बोली- पति से बचाएं; सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू

मामला खुलते ही सीडीओ के स्टेनो की बेटी समेत अन्य लोगों ने त्यागपत्र दे दिया। इसी तरह एक मामला बाराचावर ब्लाॅक के दिलशादपुर में अंजलि चौहान का भी सामने आया, जिनकी शादी हो चुकी है। लेकिन, लेखपाल ने शादी के बाद भी मायके वाले पते से ही निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिया, जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 

प्रकरण को डीएम ने भी गंभीरता से लिया और संबंधित प्रमाणपत्र को जारी करने वाले 10 लेखपालों को निलंबित कर दिया। हालांकि इसी मामले में तीन लेखपाल पहले से ही निलंबित हो चुके हैं। साथ ही कासिमाबाद, सदर, सैदपुर, जखनिया और जमानिया में प्रमाणपत्र जारी होने की तिथि पर तैनात पांच तहसीलदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed