{"_id":"5ab54af54f1c1bc0758b7280","slug":"stf-arrested-section-commander-of-maoists","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में माओवादियों के सेक्शन कमांडर को एटीएस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में माओवादियों के सेक्शन कमांडर को एटीएस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएस वाराणसी तथा स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की देर रात माओवादियों के सेक्शन कमांडर कृष्ण मुरारी उर्फ महादेव को चंदौली के मझवारा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए।
वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए गया (बिहार) जाने की फिराक था। उस पर गया में सोलर व झारखंड में क्रशर प्लांट फूंकने का आरोप है। कई राज्यों की पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि कृष्ण मुरारी उर्फ महादेव माओवादी संगठन का सेक्शन कमांडर है। इसकी देखरेख में 12 नक्सली सदस्यों की एक टोली काम करती है। जो बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर जिले में नक्सली घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
पकड़ा गया नक्सली प्रशिक्षित है और इसने गया में सोलर प्लांट और झारखंड के पलामू में क्रशर प्लांट को फूंक दिया था। गुरुवार को यह मिर्जापुर स्थित अपने गांव गोरथना से मझवारा स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़ कर बिहार जाने के लिए निकला था।