फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news of 36th Battalion PAC won 11 out of 17 medals in Judo and Taekwondo including nine gold medals

Sports: 36वीं वाहिनी पीएसी ने जूडो और ताइक्वांडो में 17 में से जीते 11 मेडल, इसमें नौ गोल्ड; पढ़ें- खबरें

Tue, 12 May 2026 03:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 03:57 PM IST
सार

Varanasi News: जूडो चैंपियनशिप के पहले दिन के मुकाबले में 36वीं वाहिनी रामनगर ने चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया। 48वीं वाहिनी सोनभद्र एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल पाकर दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
Sports news of 36th Battalion PAC won 11 out of 17 medals in Judo and Taekwondo  including nine gold medals
जूडो का मुकाबला शुरू कराते रेफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

36वीं वाहिनी पीएसी जूडो और ताइक्वांडो में अपनी फुर्ती और करतब से चैंपियन बन गई। सोमवार को वाराणसी के 34वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 9वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतरवाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता और ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 36वीं वाहिनी को कुल 17 में से 11 मेडल मिले। जूडो चैंपियनशिप के पहले दिन के मुकाबले में 36वीं वाहिनी रामनगर ने चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


48वीं वाहिनी सोनभद्र एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल पाकर दूसरे स्थान पर रहा। ताइक्वांडो चैंपियनशिप का मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। 36वीं वाहिनी ने इसमें भी परचम लहराया और छह गोल्ड पाकर पहले स्थान पर रही। इसमें दूसरा स्थान 42वीं प्रयागराज वाहिनी ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने नाम किया।
विज्ञापन


10 वाहिनियों के 215 खिलाड़ी ने लिया हिस्सा
इस चैंपियनशिप में पीएसी की अलग-अलग 10 वाहिनियों से (4वीं वाहिनी, 12वीं, 20वीं, 33वीं, 34वीं, 36वीं, 37वीं, 39वीं, 42वीं और 48वीं वाहिनी) के कुल 215 खिलाड़ी हिस्सेदारी कर रहे हैं। इससे पहले मुख्य अतिथि ने उत्तर पीएसी पूर्वी जोन के कई टीम मैनेजर्स से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि को दी गई सलामी
मुख्य अतिथि और आयोजन सचिव, 34वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक और आईपीएस डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। डॉ. कात्यायन के आने पर उप सेनानायक पीपीएस राजकुमार ने स्वागत किया। नीट आफ मार्शल संजीव कुमार सिंह और बाकी टीमों ने मुख्य अतिथि को सलामी देकर अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान शिविर पाल तेज बहादुर सिंह, सुबेदार मेजर बृजेश राय , दलनायक बदन यादव, दलनायक बृजेश राय और वाहिनी के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Sports news of 36th Battalion PAC won 11 out of 17 medals in Judo and Taekwondo  including nine gold medals
कराटे चैंपियनशिप में खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन अतुलानंद ने जीते 11 गोल्ड
कोईराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल ओपन ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को अंडर 14 के मुकाबले हुए। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल और आरंभ स्पोर्ट्स एवं फिटनेस एकेडमी की ओर से चैंपियनशिप में अंडर 14 मुकाबले में देशभर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में अतुलानंद ने 11 गोल्ड जीते। बालक वर्ग में 80 और बालिका वर्ग में 110 कुल 190 खिलाड़ियों ने मेडल के लिए जोर आजमाइश की। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नियमों के अनुसार हो रहे मुकाबले में अंडर 14 में मेजबान अतुलानंद की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11 गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, बनारस की ही नाइन एकेडमी ने 10 गोल्ड मेडल जीत कर दूसरा स्थान पाया।  

राजर्षि क्लब ने सनबीम वरुणा को बास्केटबॉल स्पर्धा में 28-19 से हराया
बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजर्षि क्लब चैंपियन बनी। बरेका स्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर सोमवार को अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजर्षि क्लब और सनबीम वरुणा के बीच खेला गया। इसमें राजर्षि क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सनबीम वरुणा को 28-19 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। राजर्षि क्लब की तरफ से राजनंदनी ने सर्वाधिक 11 अंक हासिल किए। मैच से पहले सचिव आलोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रतिभागी टीमें राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर और सनबीम वरुणा शामिल थीं।  



इसे भी पढ़ें; UP: मां-बेटी की मौत की से गांव में मातम, घायल देवर अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग; दुबई से रवाना हुआ पति

संघों की सूची देखकर ही बनें चैंपियनशिप का हिस्सा
खेल प्रमाण पत्रों के आधार पर कॅरिअर बनाने वालों और गैर मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को हिस्सा दिलाने वालों को खेल अधिकारियों ने सचेत कर दिया है। उन्हें बताया गया है कि चीन, जापान, कोरिया और ताइवान में प्रतियोगिता जीतकर लौटे खिलाड़ियों का प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाता बल्कि इसे फर्जीवाड़े के तौर पर देखा जाता है। वहीं, क्षेत्रीय खेल कार्यालय का कहना है कि किसी भी खेल में प्रशिक्षण लेने से पहले अभिभावक और खिलाड़ी यह जांच जरूर कर लें कि संबंधित खेल संघ और प्रतियोगिता मान्यता प्राप्त है या नहीं। मान्यता प्राप्त खेलों और संघों की सूची इंटरनेट पर उपलब्ध रहती है।

जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया है कि किसी रिसोर्ट या होटल में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता कराने का दावा किया जाता है। मुकाबलों के बाद खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि का तमगा दे दिया जाता है। लेकिन जांच में यह सामने आ रहा है कि ज्यादातर प्रतिभागी भारत के ही होते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को नेपाल या भूटान का खिलाड़ी बताया जाता है, जबकि सांवले रंग के खिलाड़ियों को श्रीलंका या बांग्लादेश का प्रतिनिधि घोषित कर दिया जाता है। लेकिन जब प्रमाण पत्र लेकर खिलाड़ी उच्च शिक्षा, खेल कोटा या नौकरी में लगाते हैं। संबंधित विभाग इन प्रमाणपत्रों को मान्यता प्राप्त न मानते हुए फर्जी या अमान्य बता देते हैं। इसके बाद खिलाड़ी और उनके अभिभावक शर्म और बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत तक नहीं करते।

नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में तेजवीर ने जीता रजत
विकास खंड के गौरा कला निवासी एवं पुलिस विभाग में कार्यरत तेजवीर सिंह यादव ने फ्रीस्टाइल 70 किलो भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। तेजवीर नंदनी नगर, गोंडा में हुई तीन दिवसीय ओपन सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव रणवीर सिंह यादव ने बताया कि तेजवीर यादव ने अपनी प्रारंभिक तैयारी गौरा कला स्थित वीर लोरिक व्यायामशाला में उस्ताद क्षमा पहलवान के मार्गदर्शन में की। इससे पूर्व भी वह राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। 

एलीट मेंस-वुमेन ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से सूचना जारी कर बताया गया है कि बनारस ट्रॉफी 2026 नाम से किसी तरह की कोई चैंपियनशिप नहीं है। इसका पूरा नाम एलीट मेंस एंड वुमेन ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप नाम से प्रचारित किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट प्रदेश में अनाधिकृत है। बॉक्सिंग इकाइयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को ये सूचना दी गई है। ये भी बताया गया है कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश की मान्यता प्राप्त बॉक्सिंग संस्था की ओर से स्वीकृत नहीं है। खिलाड़ी इस अनाधिकृत प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करेंगे। 

Sports news of 36th Battalion PAC won 11 out of 17 medals in Judo and Taekwondo  including nine gold medals
शतरंज खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
इंटर स्कूल जिला शतरंज टूर्नामेंट में सनबीम भगवानपुर बना विजेता
इंटर स्कूल जिला शतरंज टूर्नामेंट 2026 में सनबीम स्कूल भगवानपुर विजेता बना। सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा की ओर से सोमवार को हुए इस टूर्नामेंट में सनबीम के बीजीएन दल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। आठ व्यक्तिगत पोडियम, 5 पदक और दूसरी रनर अप प्रतियोगिता में स्कूल टीम ने शतरंज चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। कक्षा आठ की श्रेयांशी चौधरी ने अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब जीता और बेहतरीन एंडगेम कंट्रोल दिखाया। मेरिट पदक विजेता- यशस्वी राजपूत (अंडर-13), इशिका श्रीवास्तव (अंडर-15 बालिका), अनन्या श्रीवास्तव (अंडर-15 बालिका), रोहन चौधरी (अंडर-13 बालक) और अनुष्का कुमारी (अंडर-17 बालिका) ने मेरिट पदक हासिल किए। अंडर-11 बालक वर्ग में कक्षा पांच के अव्यांश श्रीवास्तव और अंडर-17 में कक्षा 11 की दीक्षा चौहान ने रजत जीता।
 
सनबीम लहरतारा के विद्यार्थी इंटर-स्कूल शतरंज के चैंपियन
पहले वाराणसी इंटर-स्कूल शतरंज चैंपियनशिप का विजेता सनबीम स्कूल लहरतारा बना। 50 स्कूलों के 584 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 12 आयु वर्गों के मुकाबले खेले गए। कई वर्गों में 4, 5, 6 और 7 चक्रों में स्विस पद्धति से प्रतियोगिता पूरी कराई गई। हर वर्ग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर ट्रॉफी और मेडल दिए गए। वाराणसी शतरंज एसोसिएशन और सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा की ओर से कराई जा रही इस प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल मुगलसराय उपविजेता रहा। सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर तीसरे स्थान पर रहा। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल, बाबतपुर के 84 खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की। अंडर-9 ओपन वर्ग में सबसे ज्यादा 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 111 विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed