फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मां-बेटी की मौत की से गांव में मातम, घायल देवर अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग; दुबई से रवाना हुआ पति

Tue, 12 May 2026 01:19 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 01:19 AM IST
सार

सोनी अपनी चार साल की बेटी आराध्या और देवर मनीष के साथ मढ़ौली गांव में रिश्तेदार की रिंग सेरेमनी में शामिल होने गई थीं। हादसे में सोनी और आराध्या की जान चली गई। वहीं मनीष की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
Mother and Daughter Die in Accident After Thar Collides with Bike Injured Brother-in-Law in Critical Condition
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर में रविवार देर रात थार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत से बेनीपुर में मातम है। घायल देवर मनीष राजभर की हालत नाजुक है। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। मनीष की शादी 15 दिन पूर्व हुई थी। मां सोनी राजभर और बेटी आराध्या की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

Mother and Daughter Die in Accident After Thar Collides with Bike Injured Brother-in-Law in Critical Condition
मां- बेटी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेनीपुर निवासी मनोज राजभर की पत्नी सोनी (26) रविवार की रात अपनी चार साल की बेटी आराध्या और देवर मनीष के साथ मढ़ौली गांव में रिश्तेदार की रिंग सेरेमनी में शामिल होने गई थीं। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बाइक से तीनों घर लौट रहे थे।
Mother and Daughter Die in Accident After Thar Collides with Bike Injured Brother-in-Law in Critical Condition
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर में लहरतारा-मोहनसराय सिक्स लेन पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक थार में फंस गई और चालक वाहन रोकने के बजाय 500 मीटर दूर तक बाइक को घसीटता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and Daughter Die in Accident After Thar Collides with Bike Injured Brother-in-Law in Critical Condition
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
हादसे में सोनी और आराध्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा देवर मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन भी किया। हालात को देख एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
 
विज्ञापन
Mother and Daughter Die in Accident After Thar Collides with Bike Injured Brother-in-Law in Critical Condition
हादसे के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सोनी का पति दुबई से हुआ रवाना
ग्रामीणों ने बताया कि सोनी बेहद मिलनसार स्वभाव की थी और उसकी बेटी आराध्या गांव की चहेती बच्ची थी। मां-बेटी की एक साथ मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। मृतका का पति मनोज राजभर दुबई में मजदूरी करता है। पत्नी व बेटी का एक साथ मौत की सूचना पाकर वहां से रवाना हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed