फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lekhpal private clerk arrested red-handed while accepting 1 lakh bribe in Varanasi

यूपी: रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा लेखपाल का प्राइवेट मुंशी, खारिज-दाखिल के लिए मांगे एक लाख; लेखपाल की तलाश

Tue, 22 Sep 2026 07:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 07:48 PM IST
सार

एंटी करप्शन टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक लेखपाल के निजी मुंशी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल कुंदन सिंह फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Lekhpal private clerk arrested red-handed while accepting 1 lakh bribe in Varanasi
लेखपाल का प्राइवेट मुंशी रंगे हाथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन टीम वाराणसी मंडल ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक लेखपाल के प्राइवेट मुंशी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंशी को यूपी कॉलेज गेट के पास इंडियन बैंक के समीप से मंगलवार दोपहर करीब 1:41 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं, मामले में आरोपी लेखपाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


शिकायतकर्ता कमल कान्त विक्रम (निवासी: जैपार (उन्हीं), थाना शिवपुर ने एंटी करप्शन थाना कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के पिता ओमप्रकाश सिंह द्वारा पुश्तैनी जमीन के विक्रय से संबंधित खारिज-दाखिल (म्यूटेशन) के लिए आवेदन किया गया था।  
विज्ञापन


आरोप है कि क्षेत्र के हल्का लेखपाल कुन्दन सिंह द्वारा खारिज-दाखिल कराने के एवज में 1,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। मंगलवार को जब शिकायतकर्ता और लेखपाल के बीच फोन पर वार्ता हुई, तो लेखपाल ने अपने प्राइवेट मुंशी अशोक को मिलने के लिए भेजा। मुंशी अशोक ने शिकायतकर्ता को यूपी कॉलेज गेट के पास बुलाया और 1 लाख रुपये की रिश्वत प्राप्त की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घात लगाए बैठी एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने मौके से ही आरोपी मुंशी अशोक कुमार (निवासी: डीएलडब्ल्यू रोड, शिवदासपुर, थाना मंडुवाडीह) को गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत के पूरे पैसे बरामद कर लिए।  

कॉल रिकॉर्डिंग बनी अहम सबूत
पूछताछ में गिरफ्तार मुंशी ने कबूला कि लेखपाल के कहने पर ही वह रिश्वत लेने आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसमें लेखपाल कुन्दन सिंह और मुंशी के बीच रिश्वत के लेन-देन से संबंधित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है।  


लेखपाल की तलाश तेज
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नीरज सिंह ने बताया की घटना के बाद आरोपी लेखपाल कुन्दन सिंह (हल्का लेखपाल क्षेत्र सीरगोवर्धनपुर, तहसील सदर, वाराणसी) फरार है। एंटी करप्शन टीम तहसील सदर और अन्य संभावित ठिकानों पर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed