फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Major road accident in Jaunpur Innocent Aarav crushed to death by school vehicle

स्कूल वैन से कुचलकर मासूम की मौत: दो बड़ी बहनों की आंखों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा, चालक मौके से भागा

Tue, 22 Sep 2026 03:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 22 Sep 2026 03:24 PM IST
सार

जौनपुर जिले में स्कूल वैन से कुचलकर 3.5 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Major road accident in Jaunpur Innocent Aarav crushed to death by school vehicle
मासूम आरव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले में केराकत क्षेत्र के पचवार गांव में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक दर्दनाक हादसे में 3.5 साल के मासूम आरव गौड़ पुत्र सुनील गौड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एकेएस एकेडमी की मैजिक की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। आरव की दो बड़ी बहनें माही और प्राची एकेएस एकेडमी में पढ़ती हैं। अपने भाई को वाहन के नीचे दबा देखकर दोनों बहनें चीखने-चिल्लाने लगीं। 

विज्ञापन


आरोप है कि मौके की स्थिति को देखते हुए चालक मैजिक लेकर स्कूल की ओर भाग गया और वाहन को स्कूल परिसर में खड़ा कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मैजिक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी: 'न निकाह किया न कभी पढ़ी नमाज', 40 साल पहले दुलारी बन गई थी रजिया, फिर भी 2012 में बनवाया ये प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने के बाद स्कूल प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्कूल संचालक भी विद्यालय प्रिंसिपल के हवाले कर मौके से भाग गया। इधर, मासूम आरव की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मां ज्योति और पिता सुनील कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

केराकत कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया घटना में संलिप्त गाड़ी को सीज किया गया और गाड़ी चालक पर मुकदमा पंजीकृत कर तलाश की जा रही है, बच्चे के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed