फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news in Varanasi Chhattisgarh played 1-1 draw with Inter Kashi in I-League football match

Sports: फुटबॉल लीग में पहले हाफ में नहीं हुआ गोल, 69वें और 71वें मिनट में गोल से मैच ड्रॉ; पढ़ें- खेल की खबरें

Sat, 07 Mar 2026 04:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 07 Mar 2026 04:51 PM IST
सार

Varanasi News: भारतीय फुटबॉल फेडरेशन की ओर से बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर फुटबॉल लीग खेली गई। इसमें छत्तीसगढ़ ने इंटर काशी से 1-1 से ड्रॉ खेला। पढ़ें- वाराणसी में खेल की अन्य खबरें

विज्ञापन
Sports news in Varanasi Chhattisgarh played 1-1 draw with Inter Kashi in I-League football match
बरेका में इंडिया लीग उद्घाटन मैच में खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय फुटबॉल फेडरेशन की ओर से बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर आईलीग खेली गई। अंडर-16 के मुकाबले में इंटर काशी का मुकाबला छत्तीसगढ़ की राम कृष्ण मिशन फुटबॉल एकेडमी (आरकेएमएफए) की टीम से हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ ने इंटर काशी के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। इंटर काशी ने दूसरे हाफ में बढ़त ली, लेकिन 71वें मिनट में छत्तीसगढ़ ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

विज्ञापन


अंडर-16 का फुटबॉल लीग का उद्घाटन मैच छत्तीसगढ़ की आरकेएमएफए के साथ खेला गया। टॉस जीतकर इंटर काशी की टीम ने पहले बॉल हिट करने का फैसला किया। कांटे के मुकाबले में पहले हाफ का खेल गोल रहित बराबरी पर खत्म हुआ। हालांकि दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर कई आक्रामक मूव बनाए, लेकिन गोलकीपर ने बचाव कर गोल की संभावना को खत्म कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में छत्तीसगढ़ और इंटर काशी की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। 59वें मिनट में इंटर काशी के सत्यम केशरी और कप्तान भाविन जोशी के पास अभिजित ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद छत्तीसगढ़ की टीम ने इंटर काशी के गोलपोस्ट पर हमले किए, लेकिन रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों को पार नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के 71वें मिनट में छत्तीसगढ़ टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी विष्णु विश्नोई ने 35 यार्ड से तेज किक लगाकर गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने बढ़त बनाने की कोशिश जारी रखी, लेकिन मैच समाप्त होने तक निर्णायक विजेता गोल करने में नाकाम रहे। आयोजन के मुख्य अतिथि बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया। इस मौके पर भैरव दत्त, मुस्ताक अली, नौशाद आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें; UPSC Result 2025: यूपीएससी में 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, यूपी और बिहार की हैं दोनों अभ्यर्थी

दोनों टीमों ने बांटे एक-एक अंक
ड्रॉ मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा, इसके साथ ही दोनों टीमों की नजर अगले मैच पर रहेगी। इंटर काशी टीम के मैनेजर विकास नेगी ने बताया कि वाराणसी की टीम अब अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी। एक मैच से इंटर काशी की टीम को एक अंक हासिल हुआ है, और अगले मैच में जीत दर्ज कर दो अंक अर्जित करने की कोशिश रहेगी।

दो सप्ताह बाद भी नहीं हो सका बास्केटबॉल-फुटबॉल का फाइनल मैच

बनारस रेल इंजन कारखाना की ओर से आयोजित अंतर विभागीय फुटबॉल और बास्केटबॉल का फाइनल दो सप्ताह बाद भी नहीं हो सका है। लोको विभाग के खिलाड़ी सेमीफाइनल का मुकाबला दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। खिलाड़ियों के मुताबिक, लोको-1 टीम के नहीं आने की वजह से नियम के अनुसार अंपायर ने भंडार विभाग की टीम को वॉकओवर दे दिया। वॉकओवर लेकर भंडार डिपो की टीम बास्केटबॉल के फाइनल में पहुंच गई।

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में सामान्य प्रशासन की टीम ने लोको-2 को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसी बीच, लोको-1 की टीम के खिलाड़ी दोबारा मैच कराने की मांग कर रहे हैं। बताया गया कि लोको टीम में बरेका कर्मचारी संघ के नेता हैं और वे खेल नियमों के अनुसार नहीं खेलना चाह रहे। मनमानी करते हुए वे दोबारा मैच कराने की मांग कर रहे हैं, इस वजह से फाइनल नहीं हो पा रहा है। फुटबॉल में भी भंडार और सामान्य प्रशासन की टीम फाइनल में पहुंची है। फुटबॉल टीम में भी लोको की टीम सेमीफाइनल दोबारा कराने की मांग कर रही है। इस वजह से अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है।

बरेका खेल संघ के महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि अभी इस पर निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इसका निर्णय कर लिया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह आपसी मैच है और इसमें अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल कराने के लिए मैच कराए जा रहे हैं। जल्द ही फाइनल मैच कराया जाएगा।

तीन मिनट में 110 बार रस्सी कूद कर अनुष्का चैंपियन

अनुष्का प्रजापति ने शुक्रवार को विकास इंटर कॉलेज में आयोजित बालिका रस्सी कूद प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। अनुष्का प्रजापति ने तीन मिनट में 110 बार रस्सी कूदी। अंशिका यादव ने 106 बार रस्सी कूद कर दूसरा और नैंसी यादव ने 102 बार रस्सी कूद कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शांभवी पाल, मानवी पाल और रितिका चौहान क्रमशः चौथे से छठवें स्थान पर रहीं। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ए.के. सिंह ने दी।  



महिलाओं के तीन आयुवर्ग में होगी अस्मिता लीग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत के तत्वावधान में ‘अस्मिता लीग’ एथलेटिक्स स्पर्धा तीन आयुवर्ग में खेली जाएगी। उक्त जानकारी जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह और उपनिदेशक साई वाराणसी शुभांशु द्विवेदी ने शुक्रवार शाम तीन बजे सिगरा स्टेडियम में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। यह प्रतियोगिता मेरा युवा भारत वाराणसी, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और वाराणसी खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 मार्च सुबह 8 बजे से खेली जाएगी। 100, 200 और 400 मीटर की दौड़ अंडर-13, 14 से 17 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजुर आलम अंसारी और कुश्ती कोच गोरखनाथ यादव मौजूद रहे।  

एक मैदान की 21 बालिकाओं ने एक खेल कैलेंडर के राष्ट्रीय मुकाबलों में जीता पदक

आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही वाराणसी की बालिका खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं हैं। 21 बालिकाओं ने हैंडबॉल, हॉकी, बूशू, फुटबॉल और कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, जबकि 15 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता। ये सभी बालिका विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में डॉ. आशा सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।



डॉ. आशा सिंह के अनुसार, अंडर-14 बालिका हैंडबॉल में सेजल सिंह, रितिका प्रजापति, अनीशा सिंह, सोनाली, आयुषी और महिमा ने पदक जीता। अंडर-17 बालिका हैंडबॉल में प्रीति यादव, प्रीति पटेल, काजल पटेल, स्नेहा यादव और मानसी चौहान को, तथा अंडर-19 बालिका हैंडबॉल में रितिका पटेल, शिवांगी पांडेय और सुरम्या पाठक को कांस्य पदक मिला।

हॉकी के अंडर-17 बालिका वर्ग में सृष्टि पटेल को कांस्य पदक मिला। हॉकी अंडर-14 आयु वर्ग में सोनल सिंह, तनु यादव और दीपिका यादव ने हिस्सा लिया। फुटबॉल अंडर-19 बालिका वर्ग में अंजली भारद्वाज, वुशू में शिवानी यादव और कुश्ती में खुशी शर्मा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, लेकिन पदक नहीं जीत पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed