{"_id":"55243a7d61cf61729b8054a71894413c","slug":"spg-ats-took-over-the-command-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी, एटीएस ने संभाली कमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी, एटीएस ने संभाली कमान
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Thu, 25 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय क्षेत्र के दौरे पर 28 जून को काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की कमान बुधवार को ही एसपीजी ने संभाल ली। दोपहर में फ्लीट ने बीएचयू से बाबतपुर एयरपोर्ट तक का रिहर्सल की। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने शहर में अपना जाल बिछा दिया। पीएम की सुरक्षा में पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों बीएचयू ट्रामा सेंटर और डीरेका मैदान पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हाेंगे। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। पीएम के आगमन को देखते हुए डीरेका में तीन हैलीपैड बनाए गए हैं। बारिश की आशंका के मद्देनजर मुख्य मंच से लेकर सभा पंडाल तक को वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है। बुधवार को एसपीजी के अधिकारियों ने पीएम के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस के अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
पीएम 28 जून की शाम बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद डीरेका में इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम की शुुरुआत करेंगे। यहां वे विकास सभा में अपनी सरकार की एक साल की उपलब्धियां बताएंगे। प्रधानमंत्री मोदी काशी में कुल सवा तीन घंटे बिताएंगे। बुधवार को उनके आगमन का दूसरी बार संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ। उधर, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 27 जून को भारी बारिश और 28 जून को आकाश में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मंच से लेकर पंडाल तक को वाटर प्रूफ करने का निर्णय लिया है।