फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sorehiya Fair concludes with the 16-knot protective thread and 16 offerings.

Varanasi News: 16 गांठों के रक्षा सूत्र और 16 अर्पण के साथ सोरहिया मेला संपन्न

Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sorehiya Fair concludes with the 16-knot protective thread and 16 offerings.
लक्सा स्थित प्राचीन लक्ष्मीकुंड मंदिर परिसर में चल रहे 16 दिवसीय सोरहिया मेला का शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विधिवत समापन हो गया। 16 दिनों तक कठोर नियम और निष्ठा के साथ महालक्ष्मी व्रत का पालन करने वाली महिलाओं ने माता लक्ष्मी को 16 फल, 16 फूल, 16 बार आचमन, 16 परिक्रमा, चावल के दाने और दूर्वा अर्पित कर अपने अनुष्ठान को पूर्ण किया।
विज्ञापन


मेले के अंतिम दिन सुबह से ही लक्ष्मीकुंड मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने त्रिशक्ति माता महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती का दर्शन कर सुख, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके बाद उन्होंने पूजा-अर्चना कर 16 गांठों वाला सिद्ध रक्षा सूत्र अपनी कलाई पर धारण किया। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण माता के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। मंदिर में शनिवार को पांव रखने भर की जगह नहीं बची रही। वहीं शाम के समय में लक्ष्मीकुंड में मुखौटा विसर्जन करने आने वाली महिलाओं के लिए सफाई व्यवस्था चुनौती बनी रही। कुंड में पानी भी कम नजर आया। जिसके कारण महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed