फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Soil sample fails in investigation, now route of Ring Road will change

Varanasi News: जांच में मिट्टी का सैंपल फेल, अब रिंग रोड का बदलेगा रूट

Mon, 05 Aug 2024 03:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Soil sample fails in investigation, now route of Ring Road will change
रमाशंकर शुक्ल
विज्ञापन

मछलीशहर। रायबरेली जौनपुर हाइवे पर स्थित खजुरहट गांव से छाछों गांव तक 9.50 किमी बनने वाली रिंग रोड की जमीन की मिट्टी की जांच में नमूना फेल हो गया है। अब इस रिंग रोड का रूट बदलेगा। हैदराबाद की श्री जियो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से मिट्टी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था, रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ है कि यह जमीन रिंग रोड के उपयुक्त नहीं है। अब फिर से रिंग रोड का सर्वे करने की तैयारी की जा रही है।


हाइवे पर जाम से निजात के लिए मछलीशहर कस्बे के दक्षिणी छोर से साढ़े नौ किमी लंबी रिंग रोड का प्रस्ताव है। इसके निर्माण के लिए चिह्नित भूमि की मिट्टी की स्थिति की जांच के लिए अप्रैल में नमूना लेकर भेजा गया। रास्ते में पड़ने वाले नाले पर पुल का निर्माण होना है, साथ ही जंघई हाइवे, मड़ियाहूं मार्ग और छाछों गांव की सड़क के ऊपर से रिंग रोड को क्रॉस कराया जायेगा। इसके अलावा अरसी ड्रेन पर पुल का निर्माण होना है। ऐसे में भूमि के निचली सतह की मिट्टी की जानकारी ली गई थी। जून के अंत में जब रिपोर्ट आई तो मिट्टी का नमूना फेल हो गया। भूमि के अंदर की सतह मजबूत नहीं होने के कारण पिलर धंसने की आशंका जताई गई है। ऐसे में रिंग रोड के लिए अब फिर से सर्वे किया जाएगा। जंघई रोड और अरसी ड्रेन के पास की 90 फिट गहराई तक मिलने वाली सतह से नौ नमूने लिया गए हैं, परीक्षण के बाद इसे पिलर बनाने के लिए मजबूत नहीं माना गया है। मिट्टी की मजबूती की रिपोर्ट आने के बाद रिंग रोड का सर्वे फिर से कराया जाएगा। निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी उक्त गांव से हटकर पास के गांव में स्थान की तलाश कर रहे हैं। नए सर्वे के कारण अब रिंग रोड की लंबाई और अधिक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोट

सर्वे के बाद मिट्टी का नमूना जांच में फेल हो गया। अब नए रूट से रिंग रोड निकालने की योजना है। जल्द ही इसका सर्वे किया जाएगा।

आरएस यादव, परियोजना निदेशक,एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed