फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   signs board will be installed in 11 language easy way to go to Kashi Vishwanath Dham in varanasi

वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम जाने का आसानी से मिलेगा रास्ता, शिवभक्तों के लिए 11 भाषाओं में लगाए जाएंगे संकेतक

Wed, 15 Dec 2021 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Dec 2021 11:16 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था। देशभर से वाराणसी आने वाले श्रद्धालु आसानी से बाबा के धाम तक पहुंच सकें, इसके लिए प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन देश की 11 भाषाओं में संकेतक बोर्ड लगाने की तैयारी कर रहा है। शहर में प्रवेश मार्ग से लेकर बाबा के धाम तक यह संकेतक बोर्ड स्थापित होंगे।

विज्ञापन
signs board will be installed in 11 language easy way to go to Kashi Vishwanath Dham in varanasi
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी के लघु भारत स्वरूप को बाबा विश्वनाथ का धाम नई आभा प्रदान करेगा। विविधता में एकता को समेटे शिव का धाम अब पूरी तरह से श्रद्धालुओं को समर्पित हो चुका है। शिवभक्तों की सुविधा के लिए शहर में प्रवेश से लेकर धाम पहुंचने तक नई व्यवस्था बनाई जा रही है। अब देश भर से काशी आने वाले बाबा के भक्तों को धाम पहुंचने में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


पुराणों के अनुसार भोले भंडारी शिव भक्तों की हर बात समझते हैं और भक्त भी अपनी भाषा में उन तक अपनी प्रार्थना पहुंचाते हैं। इसी को ध्यान में रखकर अब भक्तों की भाषा भक्तों को शिव के धाम आसानी से पहुंचाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धाम के निर्माण के बाद शिवभक्तों को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचाने के लिए अब उनकी ही भाषा में संकेतक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन देश की 11 भाषाओं में संकेतक बोर्ड लगाने की तैयारी कर रहा है। इसमें तेलगू, तमिल, कन्नड़, गुजराती, मैथिली, पंजाबी, राजस्थानी, मराठी, उड़िया, कोंकणी और बांग्ला भाषा में संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में प्रवेश मार्ग से लेकर बाबा के धाम तक यह संकेतक बोर्ड स्थापित होंगे। इसमें शिव के धाम की पौराणिकता से लेकर दर्शन पूजन तक की विस्तृत जानकारी भी होगी। बता दें कि श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए संपूर्ण भारत के राज्यों से शिवभक्त आते हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या दक्षिण भारतीय, मराठी, गुजराती भाषी श्रद्धालुओं की होती है। प्रधानमंत्री ने देर रात गोदौलिया क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जगह-जगह लगे संकेतकों को देखकर श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार उनकी भाषा में संकेतक लगाने के निर्देश दिए हैं।

धाम से हुई संस्कृत में लोकार्पण शिलापट्ट की शुरूआत
अखिल भारतीय संत समिति और श्री काशी विद्वत परिषद की पहल पर देश भर में होने वाले लोकार्पण समारोह के लिए लगने वाले शिलापट्ट पर अब संस्कृत भाषा में भी जानकारियां अंकित की जा रही हैं। इसकी शुरूआत श्री काशी विश्वनाथ धाम से पीएम ने कर दी है। इसके साथ ही अब देश भर में होने वाले शिलान्यास और लोकार्पण के शिलापट्ट पर संस्कृत में जानकारियां दर्ज होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed