फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Kedareshwar Music Festival to begin tomorrow at Kedarghat

Varanasi News: केदारघाट पर श्री केदारेश्वर संगीत समारोह का शुभारंभ कल

Wed, 25 Mar 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Shri Kedareshwar Music Festival to begin tomorrow at Kedarghat
नवरात्र पर मां भगवती के साथ मां गंगा और गौरी केदारेश्वर को कलाकार संगीतांजलि देंगे। 26 मार्च को केदारघाट पर श्री केदारेश्वर संगीत समारोह होगा। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सानिध्य में कलाकार सुर, लय और ताल से वंदन करेंगे। आरएसएस धर्म संस्कृति संगम के राष्ट्रीय सचिव दीनदयाल पांडेय, संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र और कमिश्नर एस राजलिंगम इस संगीत समारोह का उद्घाटन करेंगे। केदारघाट स्थित श्री कुमारस्वामी मंदिर में गौरी केदारेश्वर मंदिर के अर्चक धुलीपल्ला नारायण शास्त्री ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि कुमार स्वामी मठ एवं श्री गौरी केदारेश्वर मंदिर के पास शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति होगी। तेजस्विनी बालाजी का कर्नाटक संगीत, पं. अंशुमान महाराज का सरोद वादन, राहुल मुखर्जी की टीम का ओडिसी नृत्य और डॉ. दिव्या श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगी। उद्घाटन में आरएसएस धर्म संस्कृति संगम के प्रांत के महासचिव डॉ. लेखमणि त्रिपाठी और उद्यमी कौशल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed