{"_id":"1b074db066ea3f4cd76676874d2c9b3a","slug":"severe-cold-in-varanasi-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी से गुजरा कोल्ड फ्रंट , बर्फीली हवाएं बनीं आफत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से गुजरा कोल्ड फ्रंट , बर्फीली हवाएं बनीं आफत
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Sat, 10 Jan 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्ड फ्रंट शुक्रवार को काशी समेत गंगा के मैदानी भागों से होकर आगे बढ़ा और बिहार में प्रवेश कर गया। इसी के साथ बर्फबारी वाले इलाके हिमाचल और हिमालय से होकर आने वाली उत्तर-पश्चिम की ठंडी हवाएं आफत बनकर बहने लगी हैं।
सुबह से शाम तक 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा के झोंके बहते रहे। चौबीस घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट से कंपकंपी छूटने लगी है।
गंगा के मैदानी हिस्से में दो दिन से सक्रिय कोल्ड फ्रंट शुक्रवार की तड़के बिहार में दाखिल हो गया। भोर में तो कोहरा का असर कुछ कम रहा लेकिन सुबह धुंध छा गई। तेज रफ्ताप में ठंडी हवा के झोंके चले तो लोगों की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
बाबतपुर मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया तो न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री पर आ गया। बीएचयू की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के प्रभारी डॉ. एसएन पांडेय ने कोल्ड फ्रंट के बिहार पहुंचने की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि कोल्ड फ्रंट पास होने के बाद पूर्वी-पश्चिमी हवाओं के झोंके चलने से गलन बढ़ गई है। बेधने वाली हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड अभी सोमवार तक पड़ेगी। जब तक वार्म फ्रंट की हवाएं यहां नहीं पहुंचेंगी, तब तक इसी तरह शीत लहर से लोग जूझते रहेंगे।