फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Series from Asi Sangameshwar to Karmeshwar

असि संगमेश्वर से कर्दमेश्वर तक शृंखला

Mon, 27 Mar 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 27 Mar 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Series from Asi Sangameshwar to Karmeshwar
असि नदी की सफाई को लेकर रविदास घाट पर मानव शृंखला बनाते लोग।
नाले में तब्दील हो चुकी असि नदी को बचाने के लिए काशी में रविवार को लंबी मानव शृंखला बनाकर संदेश दिया गया। असि संगमेश्वर से कर्दमेश्वर महादेव (कंदवा) तक स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों, चित्रकारों, साहित्यकारों ने शृंखला बनाई। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के सलाहकार पूर्व पुलिस महानिदेशक आरएन सिंह ने कहा कि असि नदी को बचाने के लिए जन सहयोग और एकजुटता सबसे बड़ी जरूरत है। असि के पुनरुद्धार और संरक्षण के लिए अमर उजाला ने शहर से गांवों तक जागरूकता मुहिम चलाई थी। इसके बाद विभिन्न संस्‍थाएं और संगठन इस दिशा में आगे आए।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि काशी की पहचान के रूप में कभी असि कल कल बहा करती थी लेकिन आज वह इतिहास बनने के कगार पर है। इस पवित्र नदी को बचाने के लिए पहल की जानी चाहिए। कंदवा में अभ्युदय संस्था की निदेशक डॉ. शारदा सिंह के नेतृत्व में बच्चों, महिलाओं ने शृंखला बनाई तो संत रविदास घाट पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, हरेंद्र राय, डॉ. रितू गर्ग, कपींद्र तिवारी समेत तमाम लोगों ने संकल्प लिया। जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने कहा कि वाराणसी की पहचान इस नदी को बचाने के लिए सबको आगे आना होगा। रामयश मिश्र ने कहा कि नदी का जितना भी स्वरूप बचा है उसे साफ -सुथरा कर संरक्षित किया जाना चाहिए। वेंदात कोचिंग सेंटर के निदेशक अजीत मिश्रा, बीएचयू के वरिष्ठ कर्मचारी जयराम मिश्र, चन्नी सेठ, सुबह -ए -बनारस के सुनील शुक्ला, कृष्ण मोहन पांडेय, देवेंद्र मिश्रा, रवि उपाध्याय, उदय प्रताप वर्मा, मनोज गुप्ता,  देवेन्द्र गौड़,  पार्षद गोविंद शर्मा, आशुतोष पांडेय, प्रेमलता मिश्रा, खुशबू सिंह, हरीश नारायण मिश्रा का सहयोग सराहनीय रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed