फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sent Morari Bapu Katha Start on Assi Ghat

अस्सी घाट पर संत मोरारी बापू की राम कथा आरंभ

Sun, 22 Mar 2015 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 22 Mar 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sent Morari Bapu Katha Start on Assi Ghat
वाराणसी। नजरों से पांव चूम लूं या हाथों से छू लूं उसे/ तेरी पाकीजगी को देखकर दिल कशमकश में है...। गंगा तीरे अस्सी घाट के पास प्रख्यात संत मोरारी बापू ने शनिवार की शाम नौ दिनी रामकथा की यात्रा की शुरूआत इसी शेर से की। कहा कि काशी में विद्वता की बात करना नानी के आगे ननिहाल का बखान करने जैसा है। उन्होंने संतों की नगरी को नमन करते हुए भाव को ज्ञान से बड़ा करार दिया। 
विज्ञापन


कथा स्थल पर मोरारा बापू 21 मिनट विलंब से पहुंचे लेकिन तबतक एक लाख स्क्वायर फीट में बना हैंगर स्टाइल वाला पंडाल खचाखच भर चुका था।  जर्मनी, लंदन, अमेरिका के अलावा देश के कई शहरों से पांच हजार से अधिक भक्त कथा स्थल पर रास्ता पूछते पहुंचे थे। बापू ने कहा कि कथा वो नहीं चलाते बल्कि कथा उन्हें चला रही है। उनकी 16वीं शताब्दी में हुए तुलसी, कबीर, रैदास को याद किया। बताया कि
विज्ञापन


काशी में संत रैदास को केंद्र में रखकर राम कथा कहने का वादा किया था लेकिन वो धरा रह गया। चाहकर भी वो संकल्प अभी पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने दोहराया कि जिंदगी ने दगा नहीं दिया तो दोबारा काशी में रामकथा संत रविदास को ही केंद्र में रखकर की जाएगी। इस पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इससे पहले दिन के 12:20 पर वो बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां रामकथा प्रेमयज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष केशव जालान, अशोक अग्रवाल ने अगवानी की। कार से वो सीधे बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। इसके बाद संकट मोचन में उन्होंने शीश नवाया। फिर गंगा स्नान के बाद उन्होंने कथा आरंभ की। कथा का उद्घाटन कुंवर अनंत नारायण सिंह, सूबे के लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल, बीएचयू के वीसी जीसी त्रिपाठी, संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, महापौर राम गोपाल मोहले ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।स्वागत कृष्ण कुमार जालान ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed