फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security personnel and students clashed in BHU:  Students sitting on strike at the main gate in protest against the university administration

बीएचयू में भिड़े सुरक्षाकर्मी और छात्र:  विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे छात्र, पिटाई का लगाया आरोप, की नारेबाजी

Wed, 23 Feb 2022 09:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Feb 2022 09:14 PM IST
सार

छात्रों ने कहा कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की मौजूदगी में सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। यही नहीं लाठियों से पिटाई भी की। इससे चार से छह छात्रों को चोट भी आई है। 

विज्ञापन
Security personnel and students clashed in BHU:  Students sitting on strike at the main gate in protest against the university administration
बीएचयू गेट पर विरोध प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम) से क्लास चलाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को केंद्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे छात्र और सुरक्षाकर्मी भिड़ गए। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उन पर लाठियां भांजी और पिटाई भी की। उधर घटना में कई छात्र घायल हुए।

विज्ञापन


इससे करीब आधे घंटे तक हड़कंप मचा रहा। उधर विरोध में छात्र शाम छह बजे से ही मुख्य द्वार पर धरना दे रहे हैं। देर रात तक उनका धरना जारी रहा। एक सप्ताह से छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर कुलपति आवास पर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को कुलपति आवास से पैदल मार्च निकालकर छात्र केंद्रीय कार्यालय तक पहुंचे। दोपहर में छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार सहित अन्य प्रवेश मार्गों पर ताला बंद कर दिया। इस वजह से आधे घंटे तक केंद्रीय कार्यालय परिसर में आवाजाही बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र बोले, लाठियों से पिटाई की

Security personnel and students clashed in BHU:  Students sitting on strike at the main gate in protest against the university administration
बीएचयू गेट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ छात्रों की नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने ताला तोड़ दिया। शाम करीब पांच बजे अचानक माहौल बिगड़ गया। छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की मौजूदगी में सुरक्षाकर्मियों ने उन पर लाठियां भांजी और पिटाई की, जिससे कि छात्रों को चोट आई है। इधर बीएचयू प्रशासन ने जिला, पुलिस प्रशासन को घटना की लिखित जानकारी दे दी है। हालांकि अभी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

मुख्य द्वार पर धरना जारी, पीएसी तैनात

Security personnel and students clashed in BHU:  Students sitting on strike at the main gate in protest against the university administration
ऑन लाइन के साथ ऑफ लाइन क्लास की मांग को लेकर बीएचयू कुलपति आवास से केंद्रीय कार्यालय तक बुधवार को विरोध मार्च निकालते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कार्यालय पर घटना के विरोध में शाम को छात्र मुख्य द्वार पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उधर सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से यहां पीएसी भी तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारी और बीएचयू प्रशासन से जुड़े अधिकारी छात्रों को समझाने में देर रात तक लगे रहे लेकिन छात्र सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। 

केंद्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे छात्रों को समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। सुरक्षा कर्मियों द्वारा लाठी भांजने और पिटाई का छात्रों का आरोप गलत है। घटना में कई सुरक्षाकर्मियों के उंगली में चोट आई है। मुख्य द्वार पर धरना देने वालों में बहुत से बाहरी छात्र हैं। -प्रो. बीसी कॉपरी, चीफ प्रॉक्टर बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed