फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scam done by the person who put money in ATM Azamgarh police arrested

यूपी: एटीएम में रुपये डालने वाले ने 12.5 लाख का किया घोटाला, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 04 Feb 2021 10:30 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Thu, 04 Feb 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Scam done by the person who put money in ATM Azamgarh police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में स्थित एटीएम मशीनों में रुपये भरने का काम कुछ प्राइवेट कंपनियों द्वारा किया जाता है। ऐसी ही एक कंपनी सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड भी है। इसके कुछ कर्मचारियों ने हेराफेरी कर एटीएम में भरे जाने वाले रुपये में से साढ़े बारह लाख रुपये का गबन कर लिया था। शहर कोतवाली में इस बाबत मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। नामजद एक आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


सीएमएस इन्फो सिस्टम द्वारा विभिन्न बैंकों के एटीएम में पैसा भरने का काम किया जाता है। बैंकों के करेंसी चेस्ट से इस कंपनी के लोग रुपये उठाते हैं और फिर वाहनों से एटीएम मशीनों पर पहुंच कर उसे मशीन में लोड करते हैं। कंपनी के कुछ लोगों द्वारा इस कार्य में धोखाधड़ी कर पूर्व में लगभग साढ़े बारह लाख रुपये का गबन कर लिया गया था। इस संदर्भ में शहर कोतवाली में कंपनी के अधिकारियों ने लगभग डेढ़ साल पूर्व मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने के बाद शांत बैठ गई थी। नामजद किए गए आरोपी फरार हो गए थे।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एटीएम में भरे जाने वाले रुपये में धोखाधड़ी करने वाला युवक सिविल लाइंस चौराहे पर खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम अनिल कुमार मौर्या पुत्र लल्लन प्रसाद मौर्या निवासी मातबरगंज थाना शहर कोतवाली बताया। उसने यह भी बताया कि नवंबर 2011 से मई 2020 तक वह सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में कैशटोडियन के पद पर कार्यरत था और विभिन्न बैंकों से कैश लेकर एटीएम मशीनों में कैश डालने का काम करता था। पूछताछ में उसने साढ़े 12 लाख रुपये के गबन की भी बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed