फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan third monday bol bum sound every where in varanasi

सावन का तीसरा सोमवार: काशी में उमड़ी कांवरियों की भीड़, हर ओर बोल-बम के जयकारों की गूंज

Tue, 14 Aug 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 14 Aug 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Sawan third monday bol bum sound every where in varanasi
आस्था अपार, बाबा दरबार में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में करीब ढाई लाख भक्तों ने जलाभिषेक किया। घंटों के इंतजार के बाद बाबा के दर्शन हुए। दर्शन के लिए गुरुबाग तक भीड़ लगी रही। वहीं शाम को बाबा का अर्द्धनारीश्वर के रूप में शृंगार किया गया। इसके अलावा शहर के केदारेश्वर, मृत्युंजय महादेव मंदिर, सारंग नाथ, कर्मदेश्वर महादेव और बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। इस दौरान भक्तों के जयकारे से पूरी काशी शिवमय हो गई थी।
विज्ञापन


सावन में सोमवार को बाबा के दर्शन करने के लिए रेला उमड़ता है। सावन के तीसरे सोमवार को भी भक्तों की लंबी कतार लगी रही। सोमवार की सुबह बाबा के दर्शन के लिए भक्त रविवार की शाम के बाद से ही लाइन में लगना शुरू कर दिए थे। सुबह 3.45 बजे मंगला आरती के बाद से ही बाबा का दरबार खुला। भक्तों के दर्शन का यह सिलसिला सोमवार की देर रात तक चलता रहा। 
विज्ञापन


बाबा के दर्शन के इंतजार में एक कतार बांसफाटक गोदौलिया, दशाश्वमेघ सड़क से होते हुए लक्सा और गुरुबाग तक लगी थी। दूसरी कतार चौक से होते नीचीबाग मैदागिन तक थी। विश्वनाथ मंदिर भक्तों को ध्यान में रखते हुए नया प्रसाद काउंटर खुलवाया गया है। पहले मंदिर में ही प्रसाद मिलता था। बाबा परिक्षेत्र के यलोजोन त्रिपुराभैरवी पर एक नया प्रसाद काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को गेट नंबर एक से ही पूर्वांचल के कोने कोने से लगभग 100 की संख्या डाकबम ने दर्शन किए। सावन के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली व्यवसाई संघ ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इसमें विश्वनाथ गली व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष मुन्नालाल रस्तोगी, रमेश तिवारी, पीयूष अवस्थी, राजू बाजोरिया, अतुल खन्ना, चरण सेठ, विनय साहू, राजेश गौड़, राहुल देवांशई, सुरेश तुलस्यान समेत सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे। 

किसी ने खिलाई पूड़ी सब्जी तो किसी ने बांटे फल और प्रसाद

Sawan third monday bol bum sound every where in varanasi
किसी ने खिलाई पूड़ी सब्जी तो किसी ने बांटे फल और प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं की सेवा में कहीं पूड़ी सब्जी तो कहीं फल मिठाई बांटे जो रहे थे। वहीं चिकित्सकों की ओर से कांवरियों को दवा दी जा रही थी। अन्न्पूर्णा मठ मंदिर की ओर से संचालित काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में भी कांवरिये प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। दशाश्वमेघ स्थित चितरंजन पार्क में शिव शक्ति शिविर में भोजन की व्यवस्था थी। लक्सा स्थित शिविर में दवा व फलाहार की व्यवस्था की गई थी। वहीं लायंस क्लब की ओर से विशेष शिविर लगाया गया था।

इन मंदिरों में लगी रही भीड़ 
बाबा विश्वनाथ के दरबार के महामृत्युंजय मंदिर, केदारेश्वर मंदिर, कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही दर्शनार्थियों की जलाभिषेक करने के लिए लंबी लंबी कतार लगी रही। बाबा का जलाभिषेक करने के लिए भक्तो की कतार सुबह से ही गौरीकेदारेश्वर, बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर सहित पूरे इलाके के शिवालयों में लगी रही। बाबा सारंगनाथ महादेव के दर्शन को भी भक्त उमड़े।

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को गोदौलिया चौराहा पर तैनात एडिशनल एसपी, डीएसपी और दरोगा-सिपाही की लचर कार्यशैली का खामियाजा श्रद्धालुओं को उठाना पड़ा। अव्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं की कतार लक्सा थाना पार कर गुरुबाग तिराहा तक पहुंच गई थी। इसे देख एसपी सिटी और एसएसपी ऑन माइक होकर मातहतों को फटकारते रहे। बीच-बीच में फटकार सुनकर कुछ पुलिस कर्मी सक्रिय होते तो कतार तेजी से आगे बढ़ती, फिर सुस्त हो जा रहे थे। इस बीच सुकून वाली बात यह रही कि श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का मामला कहीं सामने नहीं आया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तीसरे सोमवार को भी मोहनसराय से मिर्जामुराद और गोदौलिया क्षेत्र में दो ड्रोन कैमरे आसमान में निरंतर निगहबानी करते रहे। इस बीच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के कमांडो के साथ एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने दशाश्वमेध घाट से लेकर मैदागिन चौराहा तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही, मातहतों को ताकीद करते रहे कि श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत सुनने में न आएं।
 

चौराहों पर पुलिस सुस्त, श्रद्धालु परेशान

Sawan third monday bol bum sound every where in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सावन के तीसरे सोमवार को गोदौलिया चौराहा पर तैनात एडिशनल एसपी, डीएसपी और दरोगा-सिपाही की लचर कार्यशैली का खामियाजा श्रद्धालुओं को उठाना पड़ा। अव्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं की कतार लक्सा थाना पार कर गुरुबाग तिराहा तक पहुंच गई थी। इसे देख एसपी सिटी और एसएसपी ऑन माइक होकर मातहतों को फटकारते रहे।

बीच-बीच में फटकार सुनकर कुछ पुलिस कर्मी सक्रिय होते तो कतार तेजी से आगे बढ़ती, फिर सुस्त हो जा रहे थे। इस बीच सुकून वाली बात यह रही कि श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का मामला कहीं सामने नहीं आया।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तीसरे सोमवार को भी मोहनसराय से मिर्जामुराद और गोदौलिया क्षेत्र में दो ड्रोन कैमरे आसमान में निरंतर निगहबानी करते रहे।

इस बीच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के कमांडो के साथ एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने दशाश्वमेध घाट से लेकर मैदागिन चौराहा तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही, मातहतों को ताकीद करते रहे कि श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत सुनने में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed