फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sarnath

सारनाथ में एक घंटे में बन रहा है एक ई टिकट, विदेशों से आने वाले सैलानी अव्यवस्था से परेशान

Fri, 11 Sep 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
sarnath
सारनाथ। सारनाथ के पुरातात्विक खंडहर परिसर में प्रवेश के लिए एक पर्यटक को एक घंटे में एक ई टिकट मिल रहा है। घंटे भर की मशक्कत के बाद अगर किसी पर्यटक का क्यूआर कोर्ड स्कैन हो भी गया तो ई-टिकट जनरेट करने में हालत खराब हो जा रही है। पिछले चार दिनों में साढ़े चार सौ से अधिक पर्यटक निराश होकर लौट चुके हैं। यहीं नहीं व्यवस्था में खामी से विदेशी सैलानियों के बीच सारनाथ की छवि को लेकर गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन

विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल सारनाथ छह महीने बाद सैलानियों के लिए खुला है। लेकिन विभागीय लचर व्यवस्था के कारण रोजाना पर्यटक परेशान और नाराज होकर लौट रहे हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए पर्यटकों द्वारा शिकायत पुस्तिका की मांग करने पर खंडहर परिसर के प्रवेश द्वार पर मौजूद कर्मचारी आनाकानी करते हैं। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से पुरातात्विक खंडहर परिसर में प्रवेश के लिए ई-टिकट का इंतजाम किया गया है। एक कंपनी विशेष के एप से ही बार कोड स्कैन की सुविधा मान्य है। ई-टिकट के लिए कोई सरकारी ऑनलाइन इंतजाम नहीं किया गया है। कंपनी विशेष के एप से बारकोड स्कैन करने के लिए पर्यटकों की लंबी कतार लग रही है। कई बार तो क्यूआर कोड स्कैन होने के बाद भी ई टिकट जनरेट नहीं हो रहा है। तेज धूप और घंटे भर की मशक्कत से परेशान होकर सैलानी बिना घूमे ही वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

पुरातत्व संग्रहालय खुलने की उम्मीद जगी
वहीं पिछले कई दिनों से खराब पुरातत्व संग्रहालय परिसर में लगे 250 केवी ट्रांसफार्मर को बृहस्पतिवार की शाम बिजली कर्मियों की देखरेख में बदला गया। इससे अब वहां पर बिजली व्यवस्था बहाल हो गई है। अब इसके पर्यटकों के लिए खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ई टिकट को लेकर जो भी समस्या आ रही है, उसको जल्द दूर करने के लिए संबंधित विभाग से बात की जाएगी। - दीपक अग्रवाल, कमिश्नर
हम लोग इतनी दूर से सारनाथ घूमने आए हैं लेकिन यहां पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा ई टिकट की व्यवस्था इतनी खराब है कि एक टिकट बुक कराने में घंटे भर का समय लग रहा है। वह भी एक प्राइवेट कंपनी के एप से बुकिंग का इंतजाम है। -अरविंद त्रिपाठी, रीवां

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग पर्यटकों को लेकर गंभीर नहीं है। शिकायत पुस्तिका मांगने पर कर्मचारियों ने इसमें भी असमर्थता जताई। हम तो एक घंटे से टिकट लोड करने में परेशान रहे। हम लोगों के सामने ही कई पर्यटक थक हारकर लौट गए हैं। -अरविंद सिंह, रेनुकोट
यह है पर्यटकों की स्थिति
तिथि प्रवेश लौटे
7 सितंबर 72 115
8 सितंबर 113 175
9 सितंबर 23 78
10 सितंबर 70 165
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed