फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway work will start soon at varanasi Cantt station 43 year old water tank will be broken

Varanasi: कैंट स्टेशन पर जल्द शुरू होगा रोपवे का काम, 43 साल पुरानी पानी की टंकी तोड़ी जाएगी

Mon, 27 Mar 2023 05:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Mar 2023 05:58 PM IST
सार

वाराणसी में रोपवे बनाने के लिए काशी विद्यापीठ के पास काम शुरू हो गया है। कैंट स्टेशन पर अभी पानी की टंकी, सीवरेज आदि की शिफ्टिंग होनी है। कार्यदायी संस्था की ओर से कैंट स्टेशन पर भी जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
Ropeway work will start soon at varanasi Cantt station 43 year old water tank will be broken
वाराणसी में रोपवे स्टेशन का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रोपवे बनाने के लिए काशी विद्यापीठ के पास काम शुरू हो गया है। कैंट स्टेशन पर अभी पानी की टंकी, सीवरेज आदि की शिफ्टिंग होनी है। कार्यदायी संस्था की ओर से कैंट स्टेशन पर भी जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। इसको लेकर परिसर में बोर्ड लगा दिया गया है।

विज्ञापन


सड़क से करीब 50 मीटर ऊपर रोपवे का निर्माण होना है। इसको दो साल में बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए काम शुरू हो गया है। कैंट स्टेशन परिसर में 1980 बनी 2.25 लाख लीटर पानी क्षमता वाली टंकी तोड़ी जाएगी। इस पानी की टंकी से रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर बने कुल 33 वाटर बूथों पर पानी की सप्लाई की जाती है। इसके लिए रेलवे से भी सहमति मिल चुकी है।
विज्ञापन


बीते 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोपवे का शिलान्यास किया था।  स्टेशन निदेशक कैंट गौरव दीक्षित ने कहा कि रोपवे का पहला स्टेशन कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा। पानी टंकी, सीवरेज आदि की शिफ्टिंग के बाद काम शुरू होना है। रूट डायवर्जन में कुछ संशोधन किया जाना है, जिसे एक-दो दिन में फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भोजपुरी गायक समर सिंह ने बर्बाद किया...आकांक्षा दुबे की मां ने जो कहा वो जानकर कलेजा फट जाएगा

कैंट से पार्किंग स्थल भी हटेगा, यात्री आश्रय होगा शिफ्ट

रोपवे के पहले स्टेशन के लिए कैंट रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यात्री आश्रय को शिफ्ट किया जाएगा। सड़क उस पार की जमीन और वाहन स्टैंड को भी खाली कराया जाएगा। क्योंकि, इसी के ऊपरी हिस्से से रोपवे का रास्ता होगा।

गंगा घाट और विश्वनाथ धाम जाना होगा आसान

कैंट से गोदौलिया के बीच संचालित होने वाली रोपवे परियोजना को सर्वसुलभ बनाया जा रहा है। इसी रूट से यात्रियों के गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, कालभैरव मंदिर को भी जोड़ा जा रहा है, जहां कि सबसे ज्यादा लोगों का आवागमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed