फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akansha Dubey: भोजपुरी गायक समर सिंह ने बर्बाद किया...आकांक्षा दुबे की मां ने जो कहा वो जानकर कलेजा फट जाएगा

Mon, 27 Mar 2023 05:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Mar 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Akansha Dubey mother said Bhojpuri singer Samar Singh killed my daughter
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए सनसनीखेज आरोप - फोटो : अमर उजाला

अभिनय के क्षेत्र में मेरी फूल सी बच्ची आकांक्षा ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक अलग मुकाम बनाया था। समर सिंह ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह आकांक्षा से इतनी बेरहमी से पेश आता था कि ऐसा दुश्मन भी नहीं करते हैं। यह कहते हुए सोमवार को वाराणसी के सारनाथ थाने में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे दहाड़े मार कर रोने लगी। उन्होंने कहा कि हमेशा खुश रहने वाली मेरी साहसी बिटिया को समर सिंह की काली नजर लग गई और वह हमें आखिरी सांस तक न भूलने वाला जख्म देकर न जाने कहां चली गई। रोती बिलखती हुई मधु दुबे को उनके परिजन और सारनाथ थाने की महिला पुलिसकर्मी बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुई थीं। 





रोते-रोते कहा कि मेरी बेटी को इंसाफ चाहिए। गुस्से में पूछा कि अगर समर सिंह ने कुछ नहीं किया तो वह कल से क्यों गायब है। उन्होंने भोजपुरी गायक समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह पर प्रताड़ित करने समेत अन्य आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। समर सिंह मूलरूप से आजमगढ़ के मेंहनगर का रहने वाले हैं। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से वो फरार हैं। 
ये भी पढ़ें: आखिरी बार आकांक्षा ने किससे की बात... व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट में छिपा है मौत का सच!

Akansha Dubey mother said Bhojpuri singer Samar Singh killed my daughter
आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आकांक्षा दुबे भोजपुरी गायक समर सिंह के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। हाल के दिनों में दोनों अलग हुए थे। समर सिंह के दुर्व्यवहार से ही आकांक्षा दुखी रहने लगी थी। इसी वजह से अवसादग्रस्त थी। हालांकि, गायक से मनमुटाव व विवाद का आकांक्षा के काम पर कोई असर नहीं पड़ा था। रविवार सुबह आकांक्षा सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिली। वह अपने बेड पर बैठी हुई थी और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। 
ये भी पढ़ें:  ...या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं, आकांक्षा ने मौत से पहले लगाया था ये स्टेटस

Akansha Dubey mother said Bhojpuri singer Samar Singh killed my daughter
आकांक्षा दुबे की मां समेत अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने बेटे के साथ सोमवार सुबह मुंबई से वाराणसी पहुंची। सारनाथ थाने में उन्होंने अपनी बेटी की मौत के संबंध में भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए। कहा कि समर सिंह मेरी बेटी आकांक्षा को रोजाना प्रताड़ित करता था। पैसे हड़प लेता था। तीन साल से टॉर्चर कर रहा था। समर और संजय सिंह ने साजिश के तहत हत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akansha Dubey mother said Bhojpuri singer Samar Singh killed my daughter
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

आरोप लगाते हुए आकांक्षा दुबे की मां ने कहा कि समर चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही फिल्म और गाने में काम करे। काम करने पर वह पैसे भी नहीं देता था। किसी और के साथ काम जाती थी तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित और मारता-पीटता था। 

विज्ञापन
Akansha Dubey mother said Bhojpuri singer Samar Singh killed my daughter
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

मधु दुबे ने कहा कि आकांक्षा ने समर सिंह की करतूतों के बारे में बताया था। एक बार समर ने मेरी बेटी के साथ मारपीट की तो मैंने उससे पूछा था कि वह क्यों ऐसा कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed