फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in Varanasi: Principal's wife and granddaughter including two killed, two injured, chaos among f

वाराणसी में सड़क हादसा: GIC अनपरा के प्रधानाचार्य गंभीर, पत्नी और नातिन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 09 May 2023 02:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 May 2023 02:06 PM IST
सार

अनपरा में जीआईसी कॉलेज के प्रिंसिपल विवेकानंद मिश्र अपने पत्नी शालिनी मिश्र ( 52) वर्ष, बिटिया और एक साल की नातिनी के साथ अनपरा जा रहे थे। उनकी कार हाइवे पर एक ढाबे के सामने खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी जिससे आगे बैठी शालिनी मिश्रा व उनके गोद में बैठी एक साल की बच्ची को गंभीर चोटें आईं। 

विज्ञापन
Road accident in Varanasi: Principal's wife and granddaughter including two killed, two injured, chaos among f
वाराणसी में सड़क हादसा: प्रिंसिपल की पत्नी और पौत्री सहित दो की मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत कछवां रोड के समीप मंगलवार की भोर में हुए हादसे में अनपरा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की पत्नी और नातिन की मौत हो गई। हादसे में प्रधानाचार्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही कॉलेज के शिक्षकों-कर्मचारियों में शोक छा गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: जेल में बंद गायक समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर फिर टली सुनवाई, सामने आई ये वजह
विज्ञापन

मूल रूप से प्रयागराज जिले के निवासी विवेकानंद मिश्र (58) अनपरा राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में प्रधानाचार्य का प्रभार भी उन्हीं के पास है। तीन दिन पहले वह किसी काम से पैतृक आवास गए थे। सोमवार की रात करीब एक बजे अपनी कार से पत्नी शालिनी मिश्र (54) व नातिन आराध्या (एक साल) को साथ लेकर अनपरा के लिए निकले थे। मंगलवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे कछवां रोड के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार सवार विवेकानन्द मिश्रा, उनकी पत्नी और नातिन गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गम्भीर होने पर सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। विवेकानन्द मिश्रा का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। उनकी पत्नी और नातिन को ट्रामा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed