फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Respect of workers possible only in BJP : laxman acharya

कार्यकर्ता को सम्मान भाजपा में ही मुमकिनः लक्ष्मण आचार्य

Mon, 12 Jan 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 12 Jan 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Respect of workers possible only in BJP : laxman acharya
विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी नामित होने पर लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि ‘मेरे लिए यह सम्मान कल्पना से परे है। मैं कभी सोच भी नहीं सकता कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को भी पार्टी विधान परिषद का उम्मीदवार बना सकती है। ऐसा भाजपा जैसी पार्टी में ही हो सकता है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक सामान्य और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को एक महत्वपूर्ण पद के लिए नामित किया जाना बड़ी बात है।’ आचार्य ने कहा कि यह भाजपा नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास का प्रतीक है कि एक अति पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को ऐसा पद प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन


वह पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ ही नेतृत्व के विश्वास पर वह खरा उतरेंगे। कहा कि पार्टी नेतृत्व एवं पीएम मोदी की ओर से विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी का काशी से चयन होना यह बताता है कि संगठन में मोदी जी का काशी के प्रति कितना विश्वास और जुड़ाव है। बताया कि वह सोमवार को लखनऊ जाएंगे और मंगलवार को पर्चा दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लक्ष्मण आचार्य के विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी बनने पर काशी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, रतन सिंह, राकेश त्रिवेदी, शंकर गिरी, महेश श्रीवास्तव, संजय भारद्वाज, नागेंद्र रघुवंशी, प्रदीप अग्रहरि, प्रशांत सिंह, ज्ञानेश जोशी, पीयूष वर्धन सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed