{"_id":"65ac105a35e789190f01ca15","slug":"rammay-was-celebrated-from-city-to-village-procession-taken-out-varanasi-news-c-193-1-svns1037-11209-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शहर से लेकर गांव तक हुआ राममय, निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शहर से लेकर गांव तक हुआ राममय, निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
जौनपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को जिला शहर से लेकर गांव तक पूरी तरह से राममय हो गया है। इसको लेकर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है तो कलाकारों के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति की जा रही है। जहग-जगह शोभायात्रा निकाली जा रही है तो मंदिरों में जनप्रतिनिधि से लेकर आमजन तक सफाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
मछलीशहर : क्षेत्र के शिशु मंदिर परिसर से आरएसएस और विहिप से संचालित राम जन्मभूमि गृह संपर्क अभियान समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर नगर के अंदर से भ्रमण करते हुए मुगराबादशाहपुर चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, चुंगी चौराहा होते हुए शिशु मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में मैं के बजाय हम की भावना के साथ समाज के हर वर्ग ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान पूरा नगर भगवा झंडे से शोभायमान हो रहा था। लाउडस्पीकर से बजने वाले भक्ति गीत से वातावरण राममय हो गया। कार्यक्रम में मंगल वेश धारण कर लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर जिला प्रचारक प्रभात, सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, विधायक रमेशचंद्र मिश्रा, जगदीश सोनकर, दिनेश चौधरी, सुषमा पटेल, अजय शंकर दुबे, डॉ. राकेश सिंह, कृपाशंकर सिंह, संजय जायसवाल, सुरेंद्र विक्रम सिंह आदि लोग रहे।
मुंगराबादशाहपुर : नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छ तीर्थ कार्यक्रम के तहत गौरैयाडीह स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को सुबह साफ-सफाई अभियान चलाया गया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका के चेयरमैन कपिल मुनि ऊमर वैश्य ने मंदिर परिसर में झाडू लगाया। मंदिर परिसर को नगर पालिका के कर्मचारियों और अन्य सहयोगियों के द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छ तीर्थ कार्यक्रम के तहत यहां सफाई होने से जहां पूरा मंदिर परिसर स्वच्छ हो गया। वही इससे आस-पास का वातावरण भी स्वच्छ हो गया। यहां पर प्रत्येक श्रद्धालुओं के आने जाने पर अब यह मंदिर परिसर भी उन्हें स्वच्छ नजर आएगा। इस स्वच्छ तीर्थ कार्यक्रम से लोगों तक एक संदेश भी पहुंचेगा। चेयरमैन कपिल मुनि ने कहा कि स्वच्छ तीर्थ कार्यक्रम के तहत यहां सफाई अभियान चलाया गया। इससे पूरा मंदिर परिसर साफ हो गया। कार्यक्रम के पूर्व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के साथ ही चेयरमैन कपिल मुनि ने भी दौलतिया हनुमान जी को फूल माला और प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
इस दौरान अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, मनोज द्विवेदी, सन्तोष मिश्रा, राजन सिंह, पिंटू सिंह, सूर्यलाल जायसवाल आदि ने श्रमदान किया।
2100 दीपों से जगमगाएगा मां गायत्री मंदिर
सतहरिया। 22 जनवरी अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुंगराबादशाहपुर नगर के मंदिरों की साफ-सफाई को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर मंदिरों पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मां गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य गुलाब ने बताया कि 22 जनवरी को मंदिर पर सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक गायत्री जाप व शाम पांच बजे से सात बजे तक दीप यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान 2100 दीपों के प्रकाश से मां गायत्री मंदिर में जगमगाएगा। इसी क्रम में मां काली जी मंदिर, दौलतिया हनुमान मंदिर, बहोरिकपुर हनुमान मंदिर, कटरा, गुड़ाही, नई बाजार, नईगंज, पुरानी सब्जी मंडी, आलू मंडी, जंघई रोड, स्टेशन रोड आदि स्थापित मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दीप महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रभु श्री राम के विजय जूलूस के रूप पूरे नगर को सजाया जा रहा हैं।
मुंगराबादशाहपुर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह कल
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला कटरा में स्थित राधाकृष्ण मंदिर (उमरवैश्य धर्म शाला) में नवनिर्मित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण व प्रभु संकट मोचन हनुमान जी 22 जनवरी को प्रवेश करेंगे। 11 बजे प्राण प्रतिष्ठा व शाम छह बजे दीपयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके मद्देनजर 21 जनवरी को गाजे-बाजे के साथ 10 बजे सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो मंदिर से निकलकर पूरे नगर में भ्रमण कराई जाएगी। दर्शन पूजन के लिए रथ पर प्रभु श्रीराम सहित चारों मूर्तियां विराजमान रहेगी। 23 जनवरी को प्रसाद वितरण होगा। उमरवैश्य धर्मशाला के अध्यक्ष व चेयरमैन कपिल मुनि, महामंत्री राजीव कुमार गुप्त व राजकुमार ने लोगों से प्रभु श्रीराम के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आह्वन किया है।