फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Extortion posing transgender individuals 11 women arrested payments accepted via QR code in mirzapur

किन्नर बन करती थीं वसूली: मिर्जापुर में 11 महिलाएं अरेस्ट, क्यूआर कोड से लेती हैं पैसा; यात्री होते थे परेशान

Sat, 19 Sep 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 19 Sep 2026 05:56 AM IST
सार

मिर्जापुर में किन्नर होने का नाटक कर वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला किन्नर की तरह हावभाव कर लोगों से रुपये वसूलती है और भुगतान के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल करती है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद इसकी चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय स्तर पर जांच की मांग उठी है।

विज्ञापन
Extortion posing transgender individuals 11 women arrested payments accepted via QR code in mirzapur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नर ना होते हुए भी किन्नर की तरह नाटक करते हुए ट्रेनों में यात्रियों को परेशान कर पैसा ऐठने वाली 11 महिलाओं को पुलिस ने शुक्रवार को मिर्जापुर और छवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। ट्रेनों में सिर्फ किन्नर होने का नाटक करके बल्कि माला-फूल व तस्वीर बेचने में बहाने भी लोगों से पैसा वसूलती है। आरपीएफ ने सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए 31777 रुपये की चार्ज वसूल किया।

विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि रेलवे हेल्पलाइन 139 पर मिली शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया। शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर गाड़ी संख्या 12487 के एसी कोच में यात्रियों से पैसे मांग रही सात महिलाओं को पकड़ा गया। अभियान के दौरान छवकी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 11402 में भी यात्रियों से पैसे मांगने के आरोप में चार अन्य महिलाओं को पकड़ा गया। इस तरह कुल 11 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

पकड़ी गई महिलाओं में अनूपा (50) निवासी गल्ला मंडी, बड़कू के मकान में, थाना कोतवाली जिला चंदौली, लक्षो देवी (40), अनि ( 32), ज्योति (34), ज्योति (28), विमला (40), शम्मी (37), सीता (49), मोंगा (36), मीनू (32), रजनी (37) है। सभी रहने वाली पंजाब के मोगा, धर्मकोट, फिरोजपुर की मूल निवासी है। चंदौली में रहती है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि महिलाएं किन्नर नहीं है पर ट्रेनों में किन्नर की तरह नाटक करते हुए यात्रियों से पैसे ऐंठती है। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेनों में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।

डीडीयू-मिर्जापुर-विंध्याचल-प्रयागराज-छिवकी रेलखंड पर अलग-अलग चरणों में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों में जबरन पैसे मांगने तथा इस तरह की अन्य गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

तीन दिनों में 20 महिलाओं पर किए गए करवाई
मिर्जापुर। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों में महिलाओं द्वारा लगातार यात्रियों को परेशान करने की शिकायत आ रही है । इसके बाद लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अब तक 20 महिलाओं को पकड़ा गया है।

विज्ञापन

वापस नहीं करती पैसा
मिर्जापुर। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि यह महिलाएं लोगों को परेशान कर पैसा मांगती हैं। तस्वीर दिखाकर भी जबरदस्ती पैसा मांगती हैं। इसके अलावा माला फूल बेचने के नाम पर भी पैसा मांगती हैं ।महिला किन्नर नहीं है पर किन्नर की तरह ताली बजाकर पैसा मांगती है। कोई अगर 500 का नोट दे दिया तो वापस नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed