{"_id":"6aae04e6c1cf3ee27908e487","slug":"amit-shah-to-welcome-seva-sankalp-yatra-on-october-7-in-varanasi-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में अमित शाह का दौरा: सात अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में अमित शाह का दौरा: सात अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
Sat, 19 Sep 2026 09:13 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:13 AM IST
सार
काशी में 7 अक्तूबर को अमित शाह सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी भी शामिल होंगे। वहीं एनडीए के एक और बड़े नेता के नाम पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काशी और गुजरात के वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन 7 अक्तूबर को होगा। वडनगर से आने वाले सेवा यात्रियों का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह काशी में स्वागत करेंगे। सेवा यात्री गुजरात की नदियों का जल साथ लेकर आएंगे। इससे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी और प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा भी सेवा यात्रियों का स्वागत करेंगे। भाजपा की क्षेत्रीय इकाई के मुताबिक, एनडीए के एक और बड़े नेता को कार्यक्रम में बुलाने पर विचार चल रहा है। जल्द ही नाम तय हो जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। जिले में प्रवेश के साथ ही बाइक से आने वाले सेवा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यह सिलसिला श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने तक चलता रहेगा। स्वागत पॉइंट जल्द ही तय किए जाएंगे। हर स्वागत पॉइंट पर राज्यमंत्री और विधायकों की तैनाती रहेगी। स्वागत की अगुवाई मंत्री और विधायक ही करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी कर सकते हैं गृह मंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जाल्हूपुर स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी कर सकते हैं। इसकी तैयारियां पहले से ही चल रही हैं। विश्वविद्यालय बनने के बाद जांच आसान हो जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जाल्हूपुर स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी कर सकते हैं। इसकी तैयारियां पहले से ही चल रही हैं। विश्वविद्यालय बनने के बाद जांच आसान हो जाएगी।
काशी से रक्षा मंत्री और वडनगर से गृह मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया था सेवा यात्रियों को रवाना
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को काशी और वडनगर से एक साथ सेवा संकल्प बाइक यात्राएं रवाना हुई थीं। काशी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 250 बाइक पर सवार 500 युवाओं की यात्रा को झंडी दिखाकर वडनगर के लिए रवाना किया था।
इसी दिन वडनगर से काशी के लिए निकलने वाली यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में रवाना किया गया था। दोनों दिशाओं में चल रही यात्राएं करीब 20 दिन बाद 7 अक्तूबर को अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।
काशी से वडनगर जाने वाली यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1159 गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा में एक हजार से अधिक युवाओं के शामिल होने की योजना है। रास्ते में स्वच्छता, पौधरोपण, जल संरक्षण समेत 25 तरह की सेवा गतिविधियां की जा रही हैं।