फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Navami Devotees will do 19 billion rounds name of ram Surya Tilak seen kashi vishwanath dham

रामनवमी: श्रद्धालु करेंगे 19 अरब 49 करोड़ 59 लाख 25 हजार रामनाम की परिक्रमा, यहां होगा सूर्य तिलक का दर्शन

Sun, 06 Apr 2025 05:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 05:38 AM IST
सार

काशी में रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में विभिन्न आयोजन होंगे। काशी विश्वनाथ धाम में प्रभु श्रीराम के सूर्य तिलक का आयोजन होगा। इसके लिए पूरी तैयारियां हो गई हैं। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं भी निकलेंगी।

विज्ञापन
Ram Navami Devotees will do 19 billion rounds name of ram Surya Tilak seen kashi vishwanath dham
राम नवमी पर काशी में होंगे विभिन्न आयोजन। - फोटो : freepik.com

विस्तार

Ram Navami 2025: रामनवमी पर शिव की नगरी काशी उनके आराध्य के रंग में नजर आएगी। काशी विश्वनाथ धाम से लेकर गंगा के तट तक रामनाम की गूंज के साथ ही भगवान राम के स्वरूपों के दर्शन भी होंगे। वहीं शहर के राममंदिरों में भी रामनवमी का उत्सव मनाया जाएगा। काशी विश्वनाथ धाम में भक्त बालक राम के सूर्य तिलक का लाइव दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


रामनवमी पर रामरमापति बैंक में श्रद्धालुओं को राम नाम के साथ ही शिव नाम की भी परिक्रमा करने का सौभाग्य मिलेगा। त्रिपुरा भैरवी गली में स्थित रामरमापति बैंक में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रामभक्तों द्वारा लिखित एवं संचित 19 अरब 49 करोड़ 59 लाख 25 हजार रामनाम के साथ ही सवा करोड़ शिव नाम की झांकी सजाई जाएगी। 
विज्ञापन


श्रद्धालु राम और शिव नाम की परिक्रमा भी कर सकेंगे। प्रबंधक सुमित मेहरोत्रा ने बताया कि छह अप्रैल को झांकी एवं परिक्रमा का प्रारंभ होगा। 12 बजे भगवान का जन्म एवं भोग आरती होगी। सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक नए राम व शिव नाम का लेखन, जाप एवं पाठ के नए कर्जों का वितरण होगा। सात अप्रैल को भगवान के चढ़े हुए वस्त्र एवं खिलौनों को बच्चों में वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीघाट से रामकथा मंदाकिनी यात्रा बजड़े पर निकलेगी। राजघाट पर रामकथा मंदाकिनी यात्रा का समापन होगा। काशी विश्वनाथ धाम में मानस के अखंड पाठ के समापन के साथ ही श्रद्धालु अयोध्या में बालक राम के सूर्य तिलक का भी लाइव दर्शन कर सकेंगे। धाम में लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर इसका प्रसारण किया जाएगा। वहीं राजेंद्रप्रसाद घाट पर राममय रात का आयोजन होगा।

रामनगर में शाम को निकलेगी श्रीराम शोभायात्रा
हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीराम नवमी के मौके पर रविवार को शाम लगभग साढे चार बजे से नगर में भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी। श्रीराम नवमी शोभा यात्रा समिति के बैनर तले निकलने वाली शोभायात्रा नगर के जनकपुर पीएसी से शुरू होकर साहित्यनाका मोड़, पंचवटी रोड होते हुए चौक चौराहा पहुंचेगी। शोभायात्रा की आरती के बाद समापन होगा। इसमें मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, गौरव गुप्ता, संतोष दुबे, विष्णु केशरी, संतोष गुप्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed