फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railway staf become billionaire in one night crore ruppee credited in his account

रातों-रात करोड़पति हुआ रेलवे कर्मचारी, खाते में आए 99 करोड़ 97 लाख

Fri, 09 Feb 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुगलसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुगलसराय Updated Fri, 09 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
railway staf become billionaire in one night crore ruppee credited in his account
मोबाइल में बैंक बैलेंस दिखाता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय मुगलसराय के कार्मिक विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रातोंरात अरबपति बन गया। उसके बैंक खाते में पिछले दिनों अचानक से 99 करोड़ 97 लाख रुपये अचानक से आ गये। खाते में इतने अधिक रुपये देख वह परेशान हो गया।
विज्ञापन


उसने इसकी सूचना संबंधित बैंक मैनेजर को दी। सूचना मिलने के बाद खाते में आये 99 करोड़ 97 लाख रुपये बैंक ने गलती से क्रेडिट होने की बात कहकर वापस तो कर लिये लेकिन अभी भी कर्मचारी इस बात को लेकर परेशान है कि अचानक से किसके खाते के रूपये उसके एकाउंट में ट्रांसफर हो गये।
विज्ञापन


बिहार राज्य  के जहानाबाद निवासी अनिल कुमार सिन्हा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित कार्मिक विभाग में आदेश पाल के पद पर कार्यरत है। बताया कि जहानाबाद स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में उनका खाता है जिसमें उनकी सैलरी भी आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

railway staf become billionaire in one night crore ruppee credited in his account
sbi

आदेशपाल के अनुसार 11 जनवरी को वह एटीएम से रुपये निकालने गया तो उसके बैंक एकाउंट से रुपये नहीं निकले। इसके बाद जब उसने मिनी स्टेटमेंट निकाला तो खाते में 99 करोड़ 97 लाख रुपये देखकर हैरान रहा गया। इसके बाद वह परेशान हो गया और यह बात उसने अपने मित्रों को बताई। जिसके बाद वह  तीन फरवरी को छुट्टी लेकर अपने घर जहानाबाद गया वहां बैंक जाकर मैनेजर को करोड़ों रुपये खाते में आ जाने की सूचना दी। इसके बाद मैनेजर ने खाते में गलती से गये रुपयों को वापस कर लिया। बताया लिपिकीय त्रुटि के चलते ऐसा हुआ है। रेलकर्मी ने बताया कि अभी वह इस बात को लेकर परेशान है कि आखिरकार किसके रुपये उसके खाते में आ गये थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed