फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Praveen Togadia arrives in Varanasi wicked at Manikarnika punished by Kaal Bhairav guardian deity of Kashi

UP: काशी पहुंचे प्रवीण तोगड़िया, मणिकर्णिका मामले पर कही बड़ी बात; बोले- भारत में खत्म हो मुस्लिम राजनीति

Wed, 21 Jan 2026 11:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 11:32 PM IST
सार

Varanasi News: प्रवीण भाई तोगड़िया ने वाराणसी में मीडिया से बातचीत की। राजनीतिक सवालों को उन्होंने जवाब दिए। मणिकर्णिका मामले पर कहा कि दोषियों को बाबा कालभैरव सजा देंगी।

विज्ञापन
Praveen Togadia arrives in Varanasi wicked at Manikarnika punished by Kaal Bhairav guardian deity of Kashi
मीडिया से बातचीत करते प्रवीण भाई तोगड़िया। - फोटो : संवाद

विस्तार

Praveen Togadia in Varanasi: काशी दौरे पर आए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं के संवाद किया। उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई की मूर्ति खंडित करने के मामले में अपनी नाराजगी जताई।

विज्ञापन


काशी दौरे पर आए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने मणिकर्णिका के विवाद पर कहा कि काशी के कोतवाल कालभैरव है। सच और गलत के आधार पर वे अधर्मियों को दंड देंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को सिद्धगिरी बाग स्थित ध्रुव सोनी के आवास पर पत्रकारों से कहा कि प्रयागराज में संतों के सम्मानपूर्वक स्नान की जिम्मेदारी प्रशासन की है। यहां हुए विवाद पर कहा कि देश का हिंदू समाज दुखी है। हिंदू बंटेगा तो कटेगा, यहां तो संत बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति पर भी की बात

शंकराचार्य और गोरक्षपीठ के दोनों संत मिलकर समस्या का समाधान करें और विवाद शांत करो। महाराष्ट्र, बिहार चुनाव में मुस्लिम ने ओवैसी की पार्टी को वोट दिया है। देश में मुस्लिम राजनीति समाप्त होने की शुरुआत हो गई है। मैं ब्राह्मण, ठाकुर की बात नहीं करता हूं मैं हिंदू की बात करता हूं। 

देश भर में मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा अभियान चलाया जा रहा है। हनुमान चालीसा केंद्र में जाकर लोग पाठ करें। इसके लिए युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने पास में ही देव दर्शन गेस्ट हाउस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और सम्मेलन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed