फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pradhan mantri garib kalyan anna yojana pm narendra modi interacts with beneficiaries varanasi badami devi asked read what he said about govt schemes

अन्न महोत्सवः पीएम मोदी ने की काशी की बादामी देवी से बात, पूछा- इस बार आऊंगा तो खाना खिलाओगी?

Fri, 06 Aug 2021 12:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Aug 2021 12:26 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी की लाभार्थी बादामी देवी से पूछा कि आपके घर में कौन-कौन हैं। कमाई का साधन क्या है। घर पक्का है या कच्चा है। हर माह राशन मिल रहा है या नहीं। बच्चों को प्यार से भोजन कराती हैं कि नहीं। 

विज्ञापन
pradhan mantri garib kalyan anna yojana pm narendra modi interacts with beneficiaries varanasi badami devi asked read what he said about govt schemes
अन्न वितरण योजना अन्नोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नि:शुल्क अन्न वितरण योजना अन्नोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।  देश के पहले मॉडल ब्लॉक सेवापुरी की ग्राम पंचायत भीषमपुर  में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी की लाभार्थी बादामी देवी से पूछा कि आपके घर में कौन-कौन हैं। कमाई का साधन क्या है। घर पक्का है या कच्चा है। हर माह राशन मिल रहा है या नहीं। बच्चों को प्यार से भोजन कराती हैं कि नहीं।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान बादामी देवी ने प्रधानमंत्री का आभार जताय़ा। बनारसी लहजे में अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री को कई मौके पर मंत्री जी कहकर संबोधित किया। अभिवादन के बाद पीएम द्वारा पूछे गए सवालों पर बादामी देवी ने बेधड़क कहा- 'परिवार में दो परानी हई। हमके सब सुविधा मिलत हव। आप के कृपा से मड़ई से घर पक्का हो गइल। हर महीने राशन मिलत हव। शौचालय, बिजली, गैस सब मिलल बा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से मिल रही योजनाओं राशन कार्ड, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पानी, शौचालय इत्यादि मिलने के बारे में बताया। कहा कि महीने में दो बार मुफ्त 35 किलो राशन मिलता है जिससे उन्हें बड़ी राहत होती है और कोई परेशानी नहीं होती।




प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना जल्दी-जल्दी बोलती हो। इतनी योजनाओं का लाभ मिला है कि कागज में लिखना पड़ेगा। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि गैस पर खाना बनाने में तो कम वक्त लगता होगा। इस पर बादामी देवी ने कहा कि समय भी कम लगता है और गैस पर रोटी, चावल, दाल, सब्जी और आलू की भुजिया जल्दी-जल्दी बना लेते हैं। तब प्रधानमंत्री मुस्कुराए और कहा कि मैं तो अक्सर काशी आता रहता हूं। इस बार आऊंगा तो खाना खिलाओगी?

तब बादामी देवी ने कहा कि हां जरूर, औऱ हमेशा वोट देकर जिताएंगे भी। प्रधानमंत्री ने जीवन में आए बदलाव के बारे में पूछा तो बादामी देवी ने कि जब से आप प्रधानमंत्री बने हैं तब से बहुत सारी सुविधाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप से बात कर अच्छा लगा। कोशिश यही है कि हर गरीब परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।

अन्न महोत्सव का जिले में 23 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।  बता दें कि प्रधानमंत्री अन्न वितरण योजना का लाभ वाराणसी जिले के 586917 राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। प्रत्येक कोटे की दुकानों पर कम से कम 100 कार्ड धारकों को राशन देने की तैयारी है। 1432 कोटे की दुकानों पर लगभग 1.43 लाख से आधिक गरीबों को राशन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed