फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Officer Namrata Srivastava gave students some important tips on personal safety in varanasi

पुलिस की पाठशाला: रात में कहीं फंस गईं तो मंजिल तक पहुंचाती है डायल-112 की पुलिस, सुरक्षा का बताया मंत्र

Fri, 26 Sep 2025 03:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 26 Sep 2025 03:31 PM IST
सार

अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव ने अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को सुरक्षा का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को समझे, सावधान रहें। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक बने। खुद को कमजोर न समझे। 

विज्ञापन
Police Officer Namrata Srivastava gave students some important tips on personal safety in varanasi
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सबसे अहम नंबर पुलिस का पीआरवी डायल-112 है। इस नंबर पर कॉल करने से पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की मदद मिलती है। अगर आप रात में कहीं अकेली फंस गईं तो डायल-112 पर कॉल करने के 3 से 5 मिनट के अंदर पीआरवी पहुंचेगी और मंजिल तक पहुंचाएगी। पीआरवी में महिला सिपाही भी होती हैं। 

विज्ञापन


यह बातें अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को शिवपुर के परमानंदपुर में अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला में कहीं। छात्राओं से कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को समझे, सावधान रहें। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक बने। खुद को कमजोर न समझे। 
विज्ञापन


शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को मजबूत करें और किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें। पुलिस हर कदम पर आपके साथ है। एक शिक्षक की भूमिका में पुलिस की कार्यशैली से लेकर बचाव, सुरक्षा के गुर भी सिखाए। कहा कि बढ़ते अपराध और सुरक्षा के लिए खुद आवाज उठानी होगी। छात्राओं को अपना थाना मालूम होना चाहिए। सर्किल और जोन के पुलिस अधिकारियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। निडर बनिए और किसी भी बात को छिपाइए नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: वाराणसी में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह बोले, गरीबों को शीघ्र उपलब्ध कराएं घरौनी, नहीं तो होगा आंदोलन

अपर पुलिस आयुक्त अपराध महिला का स्वागत कॉलेज की प्रो. आभा सक्सेना ने किया। महिला कल्याण की जनरल स्पेशलिस्ट प्रियंका राय, रेखा श्रीवास्तव और एंटी रोमियो स्क्वॉड की जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने भी जागरूक किया। कॉलेज की प्रो. अनीता सिंह, डॉ. मृदुला व्यास, डॉ. श्रृंखला, डॉ. वंदिनी, शोभा प्रजापति, डॉ. नंदिनी पटेल, डॉ. ऊषा, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. मेनका, डॉ. पूजा मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed