फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP National President Nitin Navin interact with Gen Z at Kashi Vidyapith Varanasi

युवा संवाद: '2047 क्यों 2026 तक क्यों नहीं?' जेन जी के सवाल पर नितिन नवीन ने दिया पीढ़ी परिवर्तन का जवाब

Thu, 08 Oct 2026 11:09 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 08 Oct 2026 11:09 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवा संवाद कार्यक्रम में कहा कि युवा साथी मुझे भी सुझाव दें, वो सामने वाले को देखकर अपनी राय नहीं बनाता। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि युवा वोट बैंक नहीं देश की प्रगति का इंजन है। 

विज्ञापन
BJP National President Nitin Navin interact with Gen Z at Kashi Vidyapith Varanasi
काशी विद्यापीठ में युवा संवाद में मौजूद छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन-पूजन किए। इसके बाद ताज होटल में विशिष्टजनों के साथ बनारसी जलेबी कचौड़ी का स्वाद चखा। फिर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गांधी अध्ययनपीठ में जेन-जी के साथ संवाद करने पहुंचे। इस कार्यक्रम का नाम युवा संवाद रखा गया।
विज्ञापन


युवा संवाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि अपना प्रदेश उत्तम प्रदेश कैसे बने इसी को लेकर आपसे संवाद करना है। युवा साथी मुझे भी सुझाव और दिशा दें। युवाओं के मन में जो भावना रहती है वह बहुत सुलझी होती है। वो सामने वाले को देखकर अपना राय नहीं बनाता।
विज्ञापन
Trending Videos

BJP National President Nitin Navin interact with Gen Z at Kashi Vidyapith Varanasi
युवा संवाद कार्यक्रम में संबोधित सवालों के जवाब देते नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

नितिन नवीन ने छात्राओं से बातचीत करते हुए कहा कि हम अपने युवा को अलग- अलग वर्ग में क्यों बांटते हैं। युवा तो युवा हैं। अल्फा, बीटा, गामा, वी के चक्कर में फंसने नहीं देंगे। ये सभी युवा भारत हैं। नितिन नवीन ने कॉलेज के युवाओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अभी लखनऊ में हैं, मैं आपकी बात उनके पास तक पहुंचा दूंगा।



काशी विद्यापीठ में अध्ययनरत तीसरे साल की छात्रा सृष्टि दुबे ने कहा कि जब हम डेवलप इंडिया की बात करते हैं तो हायर एजुकेशन के युवाओ को सिर्फ डिग्री के लिए पढ़ाया जाता है। हमारे संपूर्ण विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पास क्या योजना है। एक छात्र ने सवाल पूछा कि 2047 में क्यों, 2026 तक ही भारत क्यों नहीं विकसित बना, क्या युवाओं के माइंडसेट में बदलाव नहीं आना चाहिए।



नितिन नवीन ने कहा पीढ़ी परिवर्तन को समझना होगा। अमेरिका और चाइना ने अपने देश को समृद्ध बनाया। भारत में पांच साल की सरकार और पंचवर्षीय योजना बनती है। काशी की जनता ने पहली बार मोदी को नहीं नीति आयोग को चुना। कहा कि आईटी हब हर राज्य और हर जिले में पहुंचे हैं, उत्तर प्रदेश में नोएडा, लखनऊ और काशी है। काशी विश्वनाथ की नगरी आईटी हब बने सरकार को सुझाव देंगे। 

विज्ञापन

नितिन नवीन ने युवाओं से कहा ढाई लाख स्टार्टअप है। जो आपका क्रिएशन है। भारत का युवा जॉब सीकर नहीं जाब गिवर्स बनेगा। भारत एआई का सबसे बड़ा हब बनेगा। अपने विरासत पर गर्व करें तभी देश 2047 तक विकसित होगा। आज यूपी की फिजा बदलेगी पहले माफिया हत्या की बात होती थी। लॉ सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं। 



नितिन नवीन ने कहा कि मेडिकल सपोर्ट सिस्टम मजबूत करेंगे। भीड़ नहीं भविष्य के रोजगार का एजूकेशन सिस्टम बनेगा। मैन पावर स्किल पावर में बदलेगा। युवाओं को जीवन में संघर्ष नहीं छोड़ना चाहिए। सोशल मीडिया के फेक कंटेंट पर भरोसा न करें उसकी सच्चाई जानें। युवाओं को हम अपनी बातों से उलझा नहीं सकते हैं। 
विज्ञापन

BJP National President Nitin Navin interact with Gen Z at Kashi Vidyapith Varanasi
काशी विद्यापीठ में युवा संवाद कार्यक्रम में मौजूद नितिन नवीन व पंकज चौधरी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
वा वोट बैंक नहीं देश की प्रगति का इंजन है: पंकज चौधरी
युवा संवाद के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा वोट बैंक नहीं देश की प्रगति का इंजन है। पीएम मोदी का जीवन सिखाता है पद कोई हो सेवा करना चाहिए। पीएम मोदी का मंत्र बताया वी विल डू इट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed