फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP MP Virendra Singh said Provide housing plots to poor as soon as possible in Varanasi

UP News: वाराणसी में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह बोले, गरीबों को शीघ्र उपलब्ध कराएं घरौनी, नहीं तो होगा आंदोलन

Fri, 26 Sep 2025 01:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 26 Sep 2025 01:33 PM IST
सार

सांसद ने कहा कि वर्तमान में मुख्य चुनाव आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सूची का पुनरीक्षण करने जा रहा है। इस प्रक्रिया में गरीब एवं भूमिहीन नागरिकों के लिए अपनी नागरिकता साबित करना अत्यंत कठिन होगा। 

विज्ञापन
SP MP Virendra Singh said Provide housing plots to poor as soon as possible in Varanasi
वाराणसी में प्रेसवार्ता करते चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गरीबों को घरौनी उपलब्ध कराया जाए ताकि गरीब समाज विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के समय अपनी नागरिकता साबित कर सके। शुक्रवार को सर्किट हाउस में कहा कि आज मंडलायुक्त एस राजलिंगम से मुलाकात कर मांग की गई कि गरीब, भूमिहीन, वंचित समाज को घरौनी प्रमाणपत्र दिलाएं। आरोप लगाया कि गरीब, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को घरौनी से वंचित कर उनकी नागरिकता संदिग्ध बनाने की साजिश रची जा रही है ताकि उनके नाम मतदाता सूची और राशन कार्ड से हटाए जा सके।

विज्ञापन


चेतावनी दी कि अगर सरकार गरीबों को घरौनी देने की प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं करती है तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। सरकार एसआईआर से पूर्व गरीबों को वैध मालिकाना हक का प्रमाण उपलब्ध नहीं कराती है तो जनप्रतिनिधि इस प्रक्रिया का विरोध और बहिष्कार करेंगे। भाजपा और आरएसएस की सोची-समझी रणनीति है, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


मंडलायुुक्त से मुलाकात करने वालों में सुजीत यादव लक्कड़, जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, चंदौली के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, जिला प्रवक्ता संतोष यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed