{"_id":"5bc58fe3bdec2269637c1367","slug":"poisonous-tea-killed-one-child-and-four-become-admit-in-hospital-at-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में जहरीली चाय पीने से बच्चे की मौत, चार अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में जहरीली चाय पीने से बच्चे की मौत, चार अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में चाय पीने से एक बच्चे की मौत हो गई वहीं चार लोगों की हालत नाजुक हो गई। उनका इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है। फूड प्वायजनिंग की आशंका जताई जा रही है। दूध, चाय के बर्तन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
जिले के चुनार थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला अनंतपुर गांव में रमेश की गुमटी में परचून की दुकान है। वह चाय भी बेचता है। सोमवार सुबह रमेश मिर्जापुर गया था। शाम लगभग साढ़े छह बजे आने पर घर में रखे दूध से उसने चाय बनाई।
दूध रविवार शाम का था। खुद पीने के साथ ही उसने पुत्र अंकुश (6), भतीजे अवनीश (4), मनीष (2) के साथ गांव के दोस्त मनोज (27) को भी चाय पिलाई। कुछ देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
नौ बजे सभी को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां मनीष पुत्र आनंद की मौत हो गई। मनीष के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। उसकी मां नंदनी के अनुसार उसके परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। दूध घर की गाय का था।
सीओ चुनार सुधीर कुमार का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। चुनार स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार ने बताया मनीष की मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई है। चाय जहरीली हो गई थी। आशंका है कि चाय बनाने के काफी देर बाद पी गई थी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी तिवारी का कहना है कि दो दिन पुराने दूध का चाय बनाकर पीने से फूड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है। जांच के बाद पता चलेगा कि चाय में कितना जहर था, जिससे बालक की मौत हो गई।