फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will hand over 12 hundred crore Kashivasis including Mahakal Express today

पीएम मोदी आज महाकाल एक्सप्रेस समेत 12 सौ करोड़ की काशीवासियों को देंगे सौगात

Sun, 16 Feb 2020 05:26 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 16 Feb 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will hand over 12 hundred crore Kashivasis including Mahakal Express today
नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह 2020 के पहले दौरे में तीन ज्योर्तिलिंगों को जोड़ने वाले महाकाल एक्सप्रेस और 12 सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। छह घंटे के काशी प्रवास में पीएम मोदी देश की सबसे ऊंची पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण कर पड़ाव में स्मृति उपवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे पहले जंगमबाड़ी मठ में वीरशैव महाकुंभ में शामिल होंगे और पड़ाव में जनसभा के बाद हस्तकला संकुल में काशी एक रूप अनेक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। यहां सेना के हेलीकाप्टर से पीएम बीएचयू में बने हेलीपैड पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से जंगमबाड़ी मठ में जाएंगे। इस दौरान शहर में उनके भव्य स्वागत की तैयारी है।

विज्ञापन

 

PM Modi will hand over 12 hundred crore Kashivasis including Mahakal Express today
सुपर स्पेशियेलिटी सेंटर बीएचयू - फोटो : ं

जंगमबाड़ी मठ में वीर शैव महाकुंभ में शामिल होने के बाद वे पड़ाव में दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन का लोकार्पण और 63 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां जनसभा के दौरान ही 997 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 198 करोड़ रुपये का शिलान्यास करेंगे। इसमें चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर, 430 बेड के सुपर स्पेशियेलिटी सेंटर बीएचयू, 73 बेड के मनोचिकित्सा विभाग बीएचयू सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं।

PM Modi will hand over 12 hundred crore Kashivasis including Mahakal Express today
चंदौली के पड़ाव में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

पीएम वीडियो लिंक के जरिए पीएम मोदी महाकाल एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। दोपहर बाद प्रधानमंत्री बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में यूपी डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित काशी एक रूप अनेक कार्यक्रम का उद्घाटन करेेंगे। इस दौरान पांच हजार प्रबुद्धजन और गणमान्य लोगों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, किट का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत और उद्यमी शामिल होंगे। अपराह्न चार बजे पीएम दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed