{"_id":"641523859181da1c030ebcd4","slug":"pm-modi-will-come-to-kashi-pm-will-be-welcomed-with-rose-petals-amid-conch-shell-sound-and-drum-beats-2023-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी आएंगे PM Modi: शंख ध्वनि और ढोल नगाड़े के बीच गुलाब की पंखुड़ियों से होगा पीएम का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी आएंगे PM Modi: शंख ध्वनि और ढोल नगाड़े के बीच गुलाब की पंखुड़ियों से होगा पीएम का स्वागत
Sat, 18 Mar 2023 08:06 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 18 Mar 2023 08:06 AM IST
सार
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने शुक्रवार को गुलाब बाग पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कहा कि 24 मार्च को पीएम मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे को अविस्मरणीय बनाने के लिए संगठन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा कि पीएम के यात्रा मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौराहों पर स्वागत की जिम्मेदारी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपी गई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत शंख ध्वनि, ढोल-नगाड़े और गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत होगा। शहर के चौराहों पर मंत्री, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष पीएम का स्वागत करेंगे। जनप्रतिनिधियों को एक-एक चौराहे को सजाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने शुक्रवार को गुलाब बाग पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कहा कि 24 मार्च को पीएम मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे को अविस्मरणीय बनाने के लिए संगठन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा कि पीएम के यात्रा मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौराहों पर स्वागत की जिम्मेदारी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Varanasi: PM से मुलाकात के लिए 20 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, एक हफ्ते की ट्रेनिंग में बताई जाएंगी ये खास बातें
विज्ञापन
इस तरह से होगा पीएम का स्वागत
सिगरा स्थित तिलक प्रतिमा पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, साजन तिराहे पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, तेलियाबाग तिराहे पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पीएम को स्वागत करेंगे।
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह जनसभा स्थल संपूणानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वीआईपी गेट पर पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट पर अजगरा विधायक टी राम, खजुरी चौराहे पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और पुलिस लाइन पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मौजूद रहेंगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, दिलीप सिंह पटेल, नवरतन राठी आदि उपस्थित रहे।