फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: 20 out of 70 players shortlisted to meet PM, only 5 will get a chance to meet PM

Varanasi: PM से मुलाकात के लिए 20 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, एक हफ्ते की ट्रेनिंग में बताई जाएंगी ये खास बातें

Fri, 17 Mar 2023 10:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Mar 2023 10:55 AM IST
सार

गुरुवार को खेलो बनारस के विजेता खिलाड़ियों को विकास भवन बुलाया गया था। बैठक में करीब 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।  जिसमें से 20 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया गया। अब इन चयनित खिलाड़ियों की बाकायदा एक हफ्ते तक ट्रेनिंग होगी।

विज्ञापन
Varanasi: 20 out of 70 players shortlisted to meet PM, only 5 will get a chance to meet PM
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए आदर्श सांसद खेल स्पर्धा खेलो बनारस में हिस्सा लेने वाले 70 खिलाड़ियों में से 20 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब अगले एक सप्ताह तक इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। पीएम से बात करने और उनके सवालों का जवाब देने का तौर तरीका सिखाया जाएगा।

विज्ञापन

गुरुवार को खेलो बनारस के विजेता खिलाड़ियों को विकास भवन बुलाया गया था। बैठक में करीब 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने उनसे खेलो बनारस के फायदे, खेल से उनके जीवन में हुए बदलावों के बारे में जाना। इसके आधार 20 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया गया। अब इन चयनित खिलाड़ियों की बाकायदा एक हफ्ते तक ट्रेनिंग होगी। उन्हें ये बताया जाएगा कि पीएम के समक्ष उन्हें कैसे खड़े होना है, कैसे बैठना है, उनके सवालों का किस तरह जवाब देना है। इसके बाद इन 20 खिलाड़ियों में केवल पांच को ही पीएम से मिलने का मौका मिलेगा। बैठक में मुख्य रूप से रणन्जय सिंह, राजेश दोहरी खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

खेल मैदान की सुनाई समस्या

बैठक में सीडीओ ने जब खिलाड़ियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तो ज्यादातर ने अपने गांव में खेल मैदान न होने की समस्या बताई। सीडीओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि दो से तीन महीने में सभी विकास खंड में खेल मैदान तैयार कर खेल की हर सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed