{"_id":"66430a1e1db6f654620d97db","slug":"pm-modi-road-show-in-varanasi-nomination-and-ganga-pujan-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का रोड शो: 2:30 घंटे में पूरा किया 5 किलोमीटर का सफर, 5 लाख लोगों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का रोड शो: 2:30 घंटे में पूरा किया 5 किलोमीटर का सफर, 5 लाख लोगों ने लिया हिस्सा
Tue, 14 May 2024 12:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 12:22 PM IST
सार
PM Modi Road Show: चटक भगवा कुर्ते में चटक भगवा रथ पर प्रधानमंत्री मोदी जब सवार हुए तो उनके दोनों ओर चटक भगवा टोपी पहने सिर ही सिर नजर आ रहे थे। भीड़ धक्के से आगे बढ़ रही थी। सड़क के बीचो बीच में रथ पर सवार थे पीएम मोदी और सीएम योगी। और दोनों तरफ किसी कढ़वा बनारसी साड़ी की बॉर्डर की तरह बुने हुए स्टैज। उन पर मौजूद अपनी-अपनी कलाओं और काबीलियत की नुमाइश करते बनारसी।
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Road Show
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन से पहले सोमवार की शाम बीएचयू गेट के सामने स्थित महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कि साथ रोड शो किया। बीएचयू से बाबा काशी विश्वनाथ तक पांच किलोमीटर के रोड शो में करीब पांच लाख लोग आए। भाजपा का दावा है कि यह अब तक सबसे सफलता रोड शो रहा, जो 2:30 घंटे में पूरा हुआ। मार्ग पर जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
मदनपुरा में मुस्लिम महिलाओं ने हर हर मोदी के नारे लगाते हुए पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। लंका से अस्सी तक कई मंचों से आरती और शंखनाद कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। कहीं ढोल-नगाड़े बजे तो कहीं वाद्य यंत्र अपना राग छेड़ रहे थे। जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, लोकगीत हो रहे थे। बटुक, सन्यासियों ने मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को देखने के लिए छोटे-छोटे बच्चे बैरिकेडिंग की जाली से झांक रहे थे तो कई महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर खड़ी थीं। रोड शो के दौरान रथ पर प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन