फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi is communicating with those vaccinated in varanasi

वाराणसी में पीएम मोदी बोले- वैक्सीन पर निर्णय करना राजनीतिक नहीं होता, जैसा वैज्ञानिकों ने कहा हमने किया

Fri, 22 Jan 2021 02:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 22 Jan 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
PM Modi is communicating with those vaccinated in varanasi
संवाद करते पीएम - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोरोना  टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया।  जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार में स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर टीकाकरण के बाद के प्रभावों की जानकारी ली। जिस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार भी जताया। इस दौरान पीएम ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। यह संदेश जन-जन तक बांटने की जरूरत है।

विज्ञापन


कहा कि किसी भी वैक्सीन को बनाने के पीछे हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत होती है, इसमें वैज्ञानिक प्रक्रिया होती है। वैक्सीन के बारे में निर्णय करना राजनीतिक नहीं होता, हमने तय किया था कि जैसा वैज्ञानिक कहेंगे, वैसे ही हम करेंगे।
विज्ञापन


आज देश में ऐसा माहौल है कि देश अपनी वैक्सीन खुद बना रहा है। वो भी दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन। आज देश के कौने-कौने तक वैक्सीन तेजी से पहुंच रही है। इस सबसे बड़ी जरुरत को लेकर भारत आत्मनिर्भर है, साथ ही भारत कई देशों की मदद भी कर रहा है। 2021 की शुरुआत बहुत ही शुभ संकल्पों से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी के बारे में कहते हैं कि यहां शुभता सिद्धि में बदल जाती है। इसी सिद्धि का परिणाम है कि आज विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान हमारे देश में चल रहा है। हम पिछले 4-5 साल से जो स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, पीने के शुद्ध पानी का अभियान चला रहे हैं और शौचालय निर्माण का अभियान चला रहे हैं, इन चीजों के कारण हमारे देश के गरीब से गरीब व्यक्ति में भी बीमारी से जूझने की एक ताकत पैदा हुई है। मुझे विश्वास है कि आप सबकी मेहनत से बहुत ही जल्द एक बार आप सब सुरक्षित हो जाएंगे, तो समाज के बाकी तबकों के टीकाकरण के काम को भी आप आगे बढ़ाएंगे।


 

उधर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद स्वास्थ्यकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। जिला महिला अस्पताल की मैट्रन पुष्पा देवी ने पीएम को बताया कि टीका लगवाने से पहले तरह-तरह की अफवाहें चल रही हैं,उससे थोड़ा डर जरूर लग रहा था लेकिन अब कोई परेशानी नही है,बिल्कुल फिट हैं।

बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के बाद उनका उत्साह दोगुना हो गया है। टीका लगाने वाली रानी कुंवर श्रीवास्तव ने भी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 100 से अधिक इंजेक्शन लगाए जाने की जानकारी दी तो पीएम ने उन्हें बधाई दी। रानी पीएम से बातचीत के बाद बहुत उत्साहित हैं।  

कहा कि शुक्रवार का दिन उनके लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात के बाद खुशी का ठिकाना नहीं है। वह खुद भी टीका लगाने का काम तो कर रही हैं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो प्रेरणा दी है इससे लोगों को जागरूक करती रहेंगी। 

दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर वी शुक्ला से संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीके के प्रभाव की जानकारी ली। इससे पहले सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने सभी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
 

कार्यक्रम में महिला अस्पताल में  नोडल अधिकारी एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय, डॉक्टर एनपी सिंह, जिला प्रशासन से एडीएम सिटी गुलाब चंद,एसीएम तृतीय सिदार्थ यादव, यूएनडीपी से आशुतोष के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने इनसे किया संवाद

महिला अस्पताल 
पुष्पा देवी-मैट्रन
रानी कुंवर श्रीवास्तव-एएनएम

दीनदयाल अस्पताल
डॉक्टर वी शुक्ला,सीएमएस
रमेश चंद-सीनियर लैब टेक्निशियन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार
श्रृंखला चौहान--एएनएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed