फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi birthday celebrated 1077 daughters holding Tricolour in Varanasi

पीएम मोदी का जन्मदिन: काशी में 1077 बेटियों ने रचा खेलों का उत्सव, हाथ में तिरंगा लेकर बनाई मानव शृंखला

Wed, 16 Sep 2026 04:32 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 16 Sep 2026 04:32 PM IST
सार

वाराणसी में पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को उत्सव मनाया गया। इसी क्रम में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बालिका खिलाड़ियों का जुटान हुआ। छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर मानव शृंखला बनाई। 

विज्ञापन
PM Modi birthday celebrated 1077 daughters holding Tricolour in Varanasi
तिरंगे के साथ खिलाड़ियों ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिन पर बुधवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। जन्मदिन समारोह में 1077 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बालिका खिलाड़ियों के साथ विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। बड़ी संख्या में बेटियों की मौजूदगी से पूरा स्टेडियम उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर मानव शृंखला बनाई। साथ ही पीएम के कटआउट के साथ सेल्फी ली। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान बालिका खिलाड़ियों और छात्राओं में खासा उत्साह रहा। खेल मैदान से लेकर समारोह स्थल तक बेटियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर बालिकाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल कटआउट के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी लेकर इस यादगार अवसर को कैमरे में कैद किया। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन




कार्यक्रम के संयोजक हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष एवं विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में कई प्रयास हुए हैं। इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिले हैं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी देश के लिए सकारात्मक संकेत है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली खिलाड़ियों के साथ छात्राओं की सहभागिता से नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।


समारोह में 1077 बालिका खिलाड़ियों की भागीदारी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। खेल और युवा प्रतिभाओं को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम ने बेटियों की प्रतिभा, उत्साह और खेलों के प्रति उनके बढ़ते रुझान को सामने रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed