फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PHC himself ill, how would treatment of others

पीएचसी खुद बीमार, दूसरों का कैसे करेंगे इलाज

Fri, 10 Jul 2015 01:44 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
PHC himself ill, how would treatment of others

वाराणसी। बनारस को सूबे का पहला मॉडल हेल्थ ड्रिस्ट्रिक्ट बनाने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग के नुमाइंदे तीन दिनों से शहर में डेरा डाले हुए हैं। अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर हालात से रूबरू हो रहे हैं।

विज्ञापन

 गुुरुवार को इस टीम ने चिरईगांव, बड़ागांव, आराजी लाइन और नरपतपुर का दौरा किया। चिरईगांव पीएचएस के ऑपरेशन थियेटर में गंदगी देख टीम ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

ओटी के बाहर कबाड़ बिखरा देख टीम ने तत्काल इसे हटाने को भी कहा। टीम ने यहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली।
नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर के सलाहकार डॉ. हिमांशु भूषण के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने रोगी पंजीकरण केंद्र, नेत्र जांच, कुष्ठ रोग, दवा वितरण, पैथॉलाजी, प्रसव कक्ष, आपरेशन थियेटर आदि का निरीक्षण कर मौके पर तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हिमांशु ने कार्यों में पारदर्शिता लाने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, मॉडल हेल्थ ड्रिस्ट्रिक्ट बनाने का यही उद्देश्य है।

उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पर चाक चौबंद व्यवस्था देख सदस्यों ने इस केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने की सलाह दी। इसके लिए सीएमओ डॉ. एमपी चौरसिया से यहां स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed