फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People protest when electric connection cheaking by team

घर के बाहर मीटर लगाने पर चक्का जाम

Wed, 14 Jan 2015 02:45 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 14 Jan 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
People protest when electric connection cheaking by team

वाराणसी। बिजली विभाग के चोरी रोको अभियान के तहत मंगलवार को दूकानों के बाहर मीटर लगाने पर रेशम कटरा के व्यापारियों ने खूब हंगामा किया। गोदौलिया से मैदागिन मार्ग पर आसभैरो के पास दो घंटे तक आवागमन रोक दिया।

विज्ञापन

 बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बाहर लगे मीटरों में टूट-फूट के लिए विभाग जिम्मेदार होगा। उसके बाद व्यापारी शांत हुए। अभियान के दूसरे दिन शहर में 232 कनेक्शनों की जांच की गई और 14 घरों में कटियमारी पकड़ी गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार और अधिशासी अभियंता धमेंद्र सिंह के नेतृत्व में नीचीबाग, रेशम कटरा में सुबह जांच अभियान शुरू हुा। इस दौरान 78 लोगों के कनेक्शनों की जांच कई। इस दौरान विद्युत चोरी के दो मामले पकड़े गए  और छह बकाएदारों के कनेेक्शन काट दिए गए। मौके पर तीन लाख 80 हजार रुपये की वसूली भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारी घरों के बाहर मीटर लगाने लगे तो व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि घर के बाहर लगे मीटरों को रंजिशन कोई क्षतिग्रस्त कर सकता है। इसकी खबर पाकर प्रबंध निदेशक डा. काजल और निदेशक तकनीकी एमएल शर्मा मौके पर पहुंचे। एमडी ने दो टूक शब्दों में कहा कि घर के बाहर लगे मीटरों के टूटने या गायब होने की जिम्मेदारी विभाग की होगी लेकिन व्यापारियों उनकी सुनने को तैयार ही नहीं थे।
एमडी ने सबकी केबल उतरवा दी और दो टूक शब्दों में कहा कि मीटर तो हर हाल में घर से बाहर ही लगेंगे। इसके बाद व्यापारी उग्र हो गए और डा. हरि केशरी और व्यापार मंडल के महामंत्री लाल बाबू के नेतृत्व में आस भौरो तिमुहानी पर रास्ता जाम कर दिया। विधायक रविंद्र जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए।
दिन में एक से तीन बजे तक अधिकारियों से कई चक्र वार्ता हुई। आखिरकार व्यापारी बाहर मीटर लगवाने को राजी हो गए और शाम चार बजे से मीटर बदलने का काम शुरू हुआ। देर रात तक 26 मीटर बदले गए।

अधीक्षण अभियंता पीपी सिंह, अधिशासी अभियंता आरके यादव एवं रामसेवक राम के नेतृत्व में काली महाल, रथयात्रा, छित्तूपुर में 154 कनेक्शनों की जांच की गई। 29 मीटर बदले गए और 12 लोगोें को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिनसे सवा लाख का शमन शुल्क वसूल किया गया। कुल 36 बकाएदारोें की बिजली काटी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed