फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People Facing Difficulties Obtaining Birth and Death Certificates in varanasi

Varanasi News: 10 मिनट देरी हुई तो नहीं जमा किया बर्थ सर्टिफिकेट का फॉर्म, खुद एक घंटा लेट से आता है ऑपरेटर

Fri, 08 May 2026 03:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 08 May 2026 03:19 PM IST
सार

Varanasi News: इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि जून 2024 से ही सीआरएस पोर्टल में समस्या बनी हुई है। कई बार उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

विज्ञापन
People Facing Difficulties Obtaining Birth and Death Certificates in varanasi
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के भेलूपुर जोन में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भीषण गर्मी में आम जनता घंटों भटकने को मजबूर है, जबकि जिम्मेदार कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर अपने मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि विभाग के बाहर सुबह 10 बजे से एक बजे तक फॉर्म जमा करने का समय लिखा है, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर खुद 11 बजे के बाद कार्यालय पहुंचता है।

विज्ञापन




शुक्रवार को भी विभाग के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लगी रही। महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चों के साथ पहुंचे लोग तेज धूप और उमस में पसीना बहाते रहे, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। विभाग के कर्मचारियों ने ही स्वीकार किया कि ऑपरेटर रोजाना देर से आता है। ऐसे में समय से पहुंचे लोगों को भी घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर एक आवेदनकर्ता ने बताया कि बुधवार को वह मात्र 10 मिनट देरी से पहुंचा था, जिसके कारण उसका फॉर्म लेने से मना कर दिया गया। कर्मचारी ने अगले दिन आने को कहा। आवेदनकर्ता के अनुसार, उसे 10 किलोमीटर दूर पांडेयपुर स्थित घर वापस जाना पड़ा। अगले दिन वह सुबह 10 बजे ही कार्यालय पहुंच गया, लेकिन वहां फिर कंप्यूटर ऑपरेटर का इंतजार करना पड़ा। इससे वह अपने काम पर भी समय से नहीं पहुंच सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और बुजुर्गों को होती है समस्या
सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जैसे ही लोग कमरे के अंदर पहुंचते हैं, उन्हें बाहर बैठा दिया जाता है। बाहर न पंखे की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की समुचित सुविधा। 40 डिग्री तापमान में लोग घंटों तपती धूप में बैठने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के इस विभाग में रोजाना करीब 50 आवेदन आते हैं, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। आरोप है कि केवल कंप्यूटर ऑपरेटर ही नहीं, बल्कि विभाग के कई कर्मचारी भी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते। इससे आम जनता को हर दिन बेवजह परेशान होना पड़ रहा है।

लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कार्यों के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि आम नागरिकों को इस तरह की फजीहत से राहत मिल सके।

सीआरएस पोर्टल में समस्या बताई
स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि जून 2024 से ही सीआरएस पोर्टल में समस्या बनी हुई है। कई बार उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। कर्मचारियों के अनुसार पोर्टल कभी धीमा चल रहा है तो कभी पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे आवेदन अपलोड करने और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed