फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patna Lucknow Vande Bharat Express Train left from Varanasi for Ayodhya

Vande Bharat Train: महादेव की काशी से राम नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुई वंदे भारत, गूंजा जय श्रीराम

Mon, 18 Mar 2024 10:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Mar 2024 10:29 AM IST
सार

Patna Lucknow Vande Bharat Train : काशी से अयोध्या जाना आसान हो गया है। पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन सोमवार से शुरू हो गई है। सोमवार की सुबह पटना से चल कर कैंट स्टेशन पहुंची ट्रेन यहां से 9:40 बजे रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।     

विज्ञापन
Patna Lucknow Vande Bharat Express Train left from Varanasi for Ayodhya
Patna-Lucknow Vande Bharat Express Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना-लखनऊ नई वंदे भारत ट्रेन सोमवार की सुबह कैंट स्टेशन होकर गुजरी। पांच मिनट के ठहराव में यात्रियों ने जयश्रीराम और हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। सुबह 9.40 बजे पहुंची ट्रेन के संग अन्य यात्रियों ने सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई। भगवा रंग की ट्रेन को देखते ही प्लेटफार्म पर यात्रियों ने जयश्रीराम और हर-हर महादेव का उद्घोष किया।

विज्ञापन


विज्ञापन

ट्रेन के पहुंचने पर स्थानीय अधिकारियों ने यात्रियों से सुविधाओं के बाबत फीडबैक भी लिया। रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 22345 पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह 6.05 बजे खुली और आरा, बक्सर, पीडीडीयूनगर स्टेशन होते हुए सुबह 9.40 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पांच मिनट के ठहराव में यात्रियों ने सुविधाओं और सहूलियत को लेकर अच्छा फीडबैक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12.15 बजे अयोध्या धाम और 2.30 बजे लखनऊ पहुंची। वापसी में यह ट्रेन 22346 लखनऊ गोमती नगर से अपराह्न 3.20 बजे खुली और शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम होते रात 8 बजे कैंट स्टेशन पहुंची और 8.50 बजे पीडीडीयूनगर स्टेशन, बक्सर, आरा होते हुए 11.45 बजे पटना स्टेशन पहुंची।

रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 20887/20888 रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का भी संचालन शुरू हो गया। रांची से दोपहर में एक बजे ट्रेन कैंट स्टेशन पहुंची और शाम 6.05 बजे रांची के लिए रवाना हुई। रांची से आते समय यात्रियों की संख्या अधिक रही, जबकि वाराणसी से रांची जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई। रांची-वाराणसी के बीच सीसी का 1450 रुपये टिकट और ईसी में 2675 रुपये टिकट है। रांची-वाराणसी का सफर सात घंटे 50 मिनट में वंदे भारत से पूरा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed