फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Operation Trinetra: 20,573 CC cameras installed at 5445 locations in four months, fifth in the state

ऑपरेशन त्रिनेत्र: चार महीने में 5445 स्थानों पर लगे 20,573 सीसी कैमरे, प्रदेश में पांचवां स्थान

Wed, 22 Nov 2023 11:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 22 Nov 2023 11:48 AM IST
सार

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसी कैमरे लगवाने के मामले में प्रदेश के आठ जोन में वाराणसी जोन के नौ जिलों की पुलिस तीसरे स्थान पर है। वाराणसी जोन के नौ जिलों में 10 जुलाई से 15 नवंबर के बीच 21,733 स्थानों पर 68,675 सीसी कैमरे लगवाए गए हैं।

विज्ञापन
Operation Trinetra: 20,573 CC cameras installed at 5445 locations in four months, fifth in the state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपराधिक घटना और उसके जल्द खुलासे के मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। चार महीने में ही 5445 स्थानों पर 20,573 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी मदद से लूट, हत्या, अपहरण, चोरी सहित 15 आपराधिक घटनाओं का खुलासा किया गया। आगरा और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पीछे हैं। सीसी कैमरे 10 जुलाई से 15 नवंबर के बीच जनसहयोग से लगवाए गए हैं।

विज्ञापन


वाराणसी जोन की पुलिस तीसरे स्थान पर
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसी कैमरे लगवाने के मामले में प्रदेश के आठ जोन में वाराणसी जोन के नौ जिलों की पुलिस तीसरे स्थान पर है। वाराणसी जोन के नौ जिलों में 10 जुलाई से 15 नवंबर के बीच 21,733 स्थानों पर 68,675 सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। 10 जुलाई से 15 नवंबर के बीच इन जिलों की पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से डकैती/लूट की 30, हत्या की नौ, अपहरण की छह, दुष्कर्म/छेड़खानी की 12, चोरी की 179 और अन्य किस्म की 70 आपराधिक घटनाओं का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed