फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One lakh prize crook Deepak Verma killed in encounter by STF Varanasi unit

वाराणसी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर: एसटीएफ ने बीच रोड पर मुठभेड़ में मार गिराया, 23 मुकदमे दर्ज, कई सालों से थी तलाश

Mon, 13 Sep 2021 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Sep 2021 07:33 PM IST
सार

सोमवार दोपहर चौबेपुर क्षेत्र के बरियासनपुर में बदमाश और एसटीएफ के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश पिछले चार साल से फरार चल रहा था। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में उस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज थे।

One lakh prize crook Deepak Verma killed in encounter by STF Varanasi unit
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश दीपक वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में एसटीएफ ने सोमवार की दोपहर को मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। मारा गया बदमाश दीपक वर्मा बनारस सहित आसपास के जिलों में आतंक का पर्याय बन चुका था। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर गांव में बदमाश और एसटीएफ के बीच हुई गोलीबारी में इनामी बदमाश मारा गया है।



वसूलता था रंगदारी
चिकित्सकों से रंगदारी वसूलने और सराफा कारोबारियों में दहशत का दूसरा नाम दीपक वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के रामापुर नई बस्ती का निवासी था। वह पिछले चार-पांच साल से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।


ये भी पढ़ें- हत्थे चढ़े सॉल्वर गैंग के सदस्य: बीएचयू की छात्रा किसी और की जगह नीट में बैठी, पांच लाख में हुई डील, मां-बेटी गिरफ्तार    
विज्ञापन


दीपक पर वाराणसी समेत आसपास के जिलों में 23 मुकदमे दर्ज थे। यूपी एसटीएफ वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी शैलेश सिंह की टीम को बदमाश के बारे में वहां होने की जानकारी हुई। टीम के पहुंचते ही दीपक ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में एसटीएफ ने उसे मार गिराया।

One lakh prize crook Deepak Verma killed in encounter by STF Varanasi unit
दीपक वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

चार साल पहले गैंगवार में दीपक को लगी थी गोली
शहर के सबसे बड़े अपराधी दीपक वर्मा के मारे जाने के बाद चिकित्सकों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। चार साल पहले इसी सितंबर महीने में दीपक को गैंगवार में गोली मारी गई थी। इस बीच गैंगवार में 50 हजार का इनामी रईस बनारसी मारा गया था।

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर: विंध्याचल गंगा घाट पर एक और हादसा, युवक की डूबने से मौत

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के पातालेश्वर इलाके में 15 सितंबर 2018 को पचास हजार का इनामी बदमाश रईस बनारसी और राकेश अग्रहरी के बीच गैंगवार हुआ था। उस समय क्रॉस फायरिंग के दौरान रईस के साथ राकेश की हत्या करने पहुंचा 25 हजार का इनामी दीपक वर्मा को भी गोली लगी थी। गोली लगने के बावजूद दीपक बाइक से घायल रईस को लेकर दालमंडी इलाके में घुसा।

ये भी पढ़ें- वाराणसी: पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, आरोपी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा    

बच निकला था दीपक
दालमंडी में लंगड़ा हाफिज मस्जिद के पास जब रईस की हालत बिगड़ने लगी तो उसे मस्जिद के बाहर छोड़कर दीपक भाग निकला था। क्रॉस फायरिंग में रईस और राकेश तो ढेर हो गए लेकिन घायल दीपक बच निकला था। इसके बाद से ही दीपक की तलाश की जा रही थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed