फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband bled his wife by stabbing her with a knife condition critical in Varanasi

वाराणसी: पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, आरोपी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

Mon, 13 Sep 2021 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Sep 2021 01:47 PM IST
सार

महिला अपने पति से काफी सालों से अपने मायके में रह रही है। वह एक ब्टूयी पार्लट में काम करती है। सुबह जब वह काम के लिए निकली तो रास्ते में पति ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Husband bled his wife by stabbing her with a knife condition critical in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान मिहाल के चिल्लाने पर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और पति को धर दबोचा। जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। मिर्जामुराद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया और पत्नी को उपचार के लिए कछवारोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव के रहने वाले रामसेवक पटेल ने अपनी बेटी सोनी पटेल(26) की शादी लोहता क्षेत्र के ऊंचगांव गांव निवासी राधेश्याम पटेल से दस साल पहले की थी। दोनों का एक बेटा अनिकेत(9) भी है। कई वर्षों से पति-पत्नी के बीच आए दिन मारपीट और विवाद होने के चलते सोनी अपने मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हत्थे चढ़े सॉल्वर गैंग के सदस्य: बीएचयू की छात्रा किसी और की जगह नीट में बैठी, पांच लाख में हुई डील, मां-बेटी गिरफ्तार    
विज्ञापन
विज्ञापन


जीविकोपार्जन के लिए राजातालाब में ब्यूटी पार्लर में ड्यूटी करती है। हर दिन की तरह सोमवार सुबह 8 बजे घर से निकल नेशनल हाईवे स्थित डंगहरिया गेट के पास पहुंची थी। वहां पहले से ही घात लगाए पति ने उससे विवाद के बाद चाकू से वार कर दिया। जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विवाहिता के चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पति राधेश्याम की पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर घायल पत्नी को कछवारोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें- वाराणसी: चौराहे पर सजी अतिक्रमण और अव्यवस्था की ‘लंका’, 60 फीट की सड़कें हुई 15 फीट की, ठेले, ऑटो और दोपहिया वाहनों का कब्जा

विवाहिता सोनी पटेल के पिता रामसेवक ने बताया कि दामाद राधेश्याम पटेल शराब पीने का आदी है। शादी के समय से ही बेटी को अक्सर मारता-पीटता रहा है। एक बार समझा-बुझाने के लिए हम भी बेटी के ससुराल गए तो हमको भी मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद से ही 9 वर्ष से बेटी अपने मायके में ही रह रही है।

अपने बच्चे के जीविकापार्जन के लिए राजातालाब में ब्यूटी पार्लर में काम करती है। पति व पत्नी के बीच विवाद का मामला परिवार न्यायालय में भी लंबित है। इधर विवाहिता के भाई विजय कुमार की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed