विंध्याचल में एक और हादसाः गंगा घाट पर डूबने से युवक की मौत, मध्य प्रदेश से दर्शन पूजन के लिए आया था परिवार
मध्य प्रदेश के हनुमना बाजार से लगभग 20 लोग निजी साधन से मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए आए हुए थे। सोमवार की सुबह 10 बजे बरतर तिराहे पर स्थित काशी नरेश वाहन स्टैंड में गाड़ी पार्किंग करने के बाद सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए चले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित दीवान घाट पर मध्य प्रदेश से दर्शन पूजन करने के लिए आया युवक दीवान घाट गंगा नदी में स्नान करते समय डूब गया। गंगा नदी में युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची पूर्व में हुए हादसे में खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ की टीम ने डूबे युवक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मध्य प्रदेश के हनुमना बाजार से लगभग 20 लोग निजी साधन से मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए आए हुए थे। सोमवार की सुबह 10 बजे बरतर तिराहे पर स्थित काशी नरेश वाहन स्टैंड में गाड़ी पार्किंग करने के बाद सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए चले गए। सभी लोग स्नान कर रहे थे।
इस दौरान नितेश कुमार दुबे (18) पुत्र मनोज दुबे गंगा नदी में स्नान करने के बाद दोबारा स्नान करने के लिए कूदा। दोबारा गंगा में कूदने पर वह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। युवक को डूबता देख गंगा घाट पर स्नान कर रहे यात्रियों ने शोर मचाया। विगत छह दिनों से लापता नाव व महिलाओं की खोज कर रही एनडीआरएफ की टीम शोरगुल सुनकर दीवान घाट पर पहुंची।
ये भी पढ़ें- वाराणसी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर: एसटीएफ ने बीच रोड पर मुठभेड़ में मार गिराया, 23 मुकदमे दर्ज, कई सालों से थी तलाश
एनडीआरएफ ने गंगा नदी से युवक को बाहर निकाला। पेट में पानी निकालने के लिए जमीन पर लेटाया गया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। आनन-फानन में युवक की डूबने की सूचना विंध्याचल कोतवाली में दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विन्ध्याचल ले गई। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। युवक को देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें- हत्थे चढ़े सॉल्वर गैंग के सदस्य: बीएचयू की छात्रा किसी और की जगह नीट में बैठी, पांच लाख में हुई डील, मां-बेटी गिरफ्तार
विंध्याचल नाव हादसाः निराश परिजन लौटे घर, खोजबीन रही जारी
विंध्याचल के अखाड़ा घाट पर छह दिन पूूर्व नाव हादसे में लापता पत्नी और बच्चों के मिलने की आस टूटने पर परिवारीजन सोमवार को अपने घर लौट गए। बीते बुधवार को झारखंड और बिहार के बक्सर से आए जीजा-साले के परिवार के 11 सदस्य, वाहन चालक के साथ नाव से विंध्याचल के अखाड़ा घाट पर पहुंचे थे। वहां से स्नान करने के लिए गंगा पार गए। नाव पर उनके साथ एक नाविक और फोटोग्राफर भी मौजूद था। वापस लौटते समय नाव गंगा में पलट गई। नाविक और फोटोग्राफर समेत आठ लोगों को बचा लिया गया।
झारखंड और बक्सर से आए परिवार की तीन महिलाएं गुड़िया (28) पत्नी विकास, खुशबू (30) पत्नी राजेश, अनीशा (26) पत्नी दीपक, विकास के दो पुत्र सत्यम (5), शौर्य (3) और दीपक की दो माह की पुत्री, गंगा में लापता हो गई।
इसमें सिर्फ एक बालक का शव बरामद हुआ। परिजन रविवार को सांकेतिक अंतिम संस्कार करने के बाद अपने घर के लिए रवान हो गए, पर उनके पुरोहित श्राद्ध कर्म करने वाले संतोष पांडे सुबह से लेकर शाम तक गंगा घाट पर डटे रहें। वे परिजनों को सूचना देते रहे। एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ ओर पीएससी के गोताखोरों द्वारा अखाड़ा घाट से लेकर फतहां तक नाव और डूबे लोगों की तलाश जारी रही। गोताखोरों की टीम घटना स्थल से लेकर फतहां तक जाल और काटा डाल के खोजबीन किया।