नीट परीक्षाः वाराणसी में सॉल्वर गैंग की सदस्य बीएचयू की टॉपर छात्रा और मां गिरफ्तार, पांच लाख में हुई थी डील
मां और बेटी को नीट परीक्षा दिलवाने लेकर आए गिरोह के दो सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट यूजी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा दे रही सॉल्वर गैंग की सदस्य बीएचयू की छात्रा जूली को पुलिस ने सारनाथ के सोनातालाब स्थित परीक्षा केंद्र से रविवार को गिरफ्तार किया। इस दौरान क्राइम ब्रांच और सारनाथ पुलिस ने पटना निवासी छात्रा की मां बबिता को भी केंद्र के बाहर से गिरफ्तार किया है।
मां और बेटी को परीक्षा दिलवाने लेकर आए गिरोह के दो सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। गिरोह का सरगना पटना निवासी पीके और लखनऊ स्थित केजीएमयू के एक चिकित्सक है। क्राइम ब्रांच प्रभारी अंजनी कुमार पांडेय को सूचना मिली कि सोनातालाब स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल परीक्षा केंद्र में सॉल्वर गैंग का कोई सदस्य किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा दे रहा है।
कक्ष निरीक्षकों को भी जूली के हाव भाव और प्रवेश पत्र के फोटो को देख शंका हुआ तो तुरंत सारनाथ पुलिस कक्ष में पहुंच गई। जूली से पूछताछ शुरू हुई तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। केंद्र के बाहर मौजूद जूली की मां बबिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें- वाराणसी: पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, आरोपी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा
पूछताछ में बबिता ने बताया कि बिहार खगड़िया सिकड़ी निवासी विकास महतो और एक अन्य युवक ने दूसरी अभ्यर्थी हिना विश्वास के जगह पर बेटी जूली को परीक्षा दिलाने के लिए तैयार किया और गिरोह से पांच लाख में सौदा तय हुआ था।
एडवांस में 50 हजार मिले थे और शेष रकम परीक्षा के बाद मिलनी थी। बीएचयू में बैचलर ऑफ डेंटल साइंस की द्वितीय वर्ष की छात्रा जूली टॉपर रह चुकी है। आईएमएस फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज की 2019 बैच की छात्रा जूली कुमारी को बीते नीट परीक्षा में 720 में से 522 अंक मिले थे।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि मोबाइल की कॉल डिटेल और पूछताछ में मां और बेटी ने कई जानकारियां दी। गिरोह का सरगना पटना का पीके है और इस गिरोह के तार लखनऊ स्थित केजीएमयू के एक चिकित्सक से भी जुड़ रहे हैं। पुलिस की टीमें पटना और लखनऊ को रवाना किया गया।
ये भी पढ़ें- वाराणसी: चौराहे पर सजी अतिक्रमण और अव्यवस्था की ‘लंका’, 60 फीट की सड़कें हुई 15 फीट की, ठेले, ऑटो और दोपहिया वाहनों का कब्जा
पिता है सब्जी विक्रेता, मां ने पांच लाख की लालच में किया सौदा
पटना के बहादुर थाना अंतर्गत संदलपुर वैष्णवी नगर निवासी मां बबिता ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति मुन्ना कुमार मेहता सब्जी विक्रेता है। बेटे अभय के दोस्त सिकड़ी खगड़िया निवासी विकास महतो को जानकारी हुई कि बेटी जूली कुमारी दो साल पूर्व नीट परीक्षा पास कर बीएचयू बीडीएस सेकेंड ईयर की छात्रा है तो उसने घर पर आना जाना शुरू कर दिया।
इसी बीच प्रलोभन दिया कि जूली टॉपर है, यदि दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा देगी तो पांच लाख रुपये मिलेंगे। घर की तंगी को देखते हुए लालच में आकर बेटी जुली को परीक्षा दिलाने के लिए तैयार करा लिया। इसी बीच विकास ने 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर उपलब्ध भी करा दिया। सेंटर तक लाए और फिर अचानक गायब है।